ऐतिहासिक दिन : आज ही के दिन 16 साल के सचिन ने रचा था इतिहास, बनाया था ये रिकॉर्ड

आज़ से ही लगभग 32 साल पहले 16 साल के सचिन तेंदुलकर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। आइए जानते हैं क्या था वो रिकॉर्ड?

0
252

आज ही के दिन ठीक 32 साल पहले भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने अर्धशतक से ऐसा इतिहास रचा था। जिसे हमेशा याद किया जाता है। नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद के मैदान पर 16 साल के सचिन तेंदुलकर ने अर्धशतक जड़ा था और वे सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। सचिन तेंदुलकर का ये रिकार्ड आज़ भी कोई नहीं तोड़ पाया है और न ही तोड़ पायेगा। क्योंकि ICC ने डेब्यू की सीमा निर्धारित की है।

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 214 दिन की उम्र में पहला अर्धशतक जड़ा था। सचिन की ये बेहतरीन प्रदर्शन उस समय किया था, जब भारत संघर्ष कर रहा था। भारतीय टीम के 4 विकेट 101 रन पर गिर गए थे। इसके बाद सचिन तेंदुलकर (59 रन) और संजय मांजरेकर (76 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी हुई थी।

सचिन तेंदुलकर के नाम रिकार्ड्स

सचिन तेंदुलकर ने टोटल 200 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे 51 शतक और 68 अर्धशतक बनाये हैं। इसके अलावा सचिन ने 463 वन डे मैच में अपना प्रदर्शन किया है और 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाये हैं। इन्होंने केवल एक टी 20 मैच खेला था, इस मैच में इन्होंने 10 रन बनाए और 2 चौके मारे थे। इन्होंने अपने करियर में आईपीएल के कुल 78 मैच खेले, जिसमे 295 चौके और 29 छक्के मारकर, एक शतक और 13 अर्धशतक बनाये थे।

सचिन तेंदुलकर के नाम हुए अवार्ड

  • भारत रत्न : 2013
  • पद्मश्री : 1999
  • विसडन क्रिकेटर ऑफ़ द इयर: 1997
  • राजीवगांधी खेलरत्न अवार्ड :1997
  • पद्म विभूषण: 200
  • सर गरफील्ड सोबर्स ट्राफी: 2010
  • विसडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड : 2010
  • महाराष्ट्र भूषण अवार्ड: 2001
  • एल जी पीपल्स चॉइस अवार्ड: 2010
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स: 2010
  • अर्जुन अवार्ड: 1994
  • आई.सी.सी.ओ.डी.आई. टीम ऑफ़ द इयर: 2010, 2007, 2004
  • कैस्ट्रोल इंडियन क्रिकेटर ऑफ़ द इयर: 2011
  • विसडन इंडिया आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड: 2012

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here