उत्तर प्रदेश ने लिखा स्वर्णिम इतिहास, गणतंत्र दिवस में दिखाई गई राम मंदिर मॉडल को मिला पहला स्थान

दिल्ली के राजपथ पर उत्तर प्रदेश की ओर से निकाली गई भगवान श्री राम की भव्य मंदिर की झांकी को पहला स्थान मिला है। पिछले साल उत्तर प्रदेश की झांकी को दूसरा स्थान मिला था।

0
693
चित्र साभार: ट्विटर @myogiadityanath

उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश में अब दोबारा भारतीय संस्कृति को जीवित करने का कार्य चल रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन राज्य पथ पर उत्तर प्रदेश की ओर से भगवान श्री राम के मंदिर की झांकी प्रस्तुत की गई थी जिसे लोगों ने बहुत सराहा। लोग इस झांकी को देखते ही प्रफुल्लित हो उठे। अब यह बताया जा रहा है कि इन सभी झांकियों में भगवान श्री राम मंदिर के मॉडल की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आयोजित कार्यक्रम में राम मंदिर मॉडल को प्रथम आने पर पुरस्कार देंगे। पहली बार उत्तर प्रदेश की ओर से राम मंदिर की झांकी निकाली गई थी और इस झांकी को देखने के बाद लोग काफी खुश थे।

उत्तर प्रदेश के सूचना निर्देशक शिशर आईएएस ने यूपी की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा इस वर्ष के गणतंत्र दिवस व उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने पर गौरव प्राप्त सारी टीम को दिल से बधाई।गीतकार वीरेंद्र सिंह को विशेष आभार…. हम आपको बता दें लगातार दो बार से उत्तर प्रदेश को झांकियों में पुरस्कार मिल रहा है। इस बार प्रथम स्थान तो पिछली बार द्वितीय स्थान का पुरस्कार उत्तर प्रदेश को मिला था। इस झांकी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा था, “जहां अयोध्या सियाराम की देती क्षमता का संदेश,कला और संस्कृति की धरती धन्य धन्य उत्तर प्रदेश!” इस झांकी में महर्षि बाल्मीकि प्रतिमा सबसे बड़ी दिखाई दे रही थी, उसके पीछे भगवान श्रीराम का मंदिर और उस मंदिर में दीपक जल रहे थे, इस झांकी में जटायु राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका, भगवान हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, अहिल्या का उद्धार, भगवान राम के द्वारा निषादराज को गले लगाना और शबरी के जूठे बेर खाना इन सभी दृश्यों को दर्शाया गया था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here