आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने जगनमोहन रेड्डी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा, ” ईसाई धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं रेड्डी”

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जगनमोहन रेड्डी पर आरोप लगाया है कि रेड्डी राज्य में इसाई धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने ईसाई पादरियों को 5000 मानदेय देने को संविधान के खिलाफ भी बताया। चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि पिछले 19 महीनों में आंध्र प्रदेश में करीब 127 मंदिरों को निशाना बनाया गया है।

0
407

पूरा देश अब जान चुका है यदि किसी को भी सत्ता में आना है और सत्ता में अधिकतम समय तक राज करना है तो भारत के बहुसंख्यको को राजी करना होगा, भारत के बहुसंख्यको का आशीर्वाद लेना होगा। इसकी पहली झलक 2014 में तब दिखाई दी थी जब हिंदुओं की ताकत के बल पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का पद मिला। आजकल आंध्र प्रदेश में हिंदुओं के मंदिर को निशाना बनाने की राजनीति तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को धर्मांतरण के मुद्दे पर घेरा है। नायडू ने कहा है कि जगन की सरपरस्ती में ईसाई धर्मांतरण फल-फूल रहा है। उन्होंने ईसाई धर्म गुरुओं को 5000 रूपये मानदेय देने पर भी सवाल उठाए।

चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को मंगलीगिरी में पार्टी की एक कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा, “रेडी राज्य में ईसाई धर्म के धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं।” हम आपको बता दें यह आरोप तब लगाया गया है जब लगातार राज्य में हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों तथा उनके मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। राज्य में पिछले 9 महीनों के अंदर 127 ऐसी घटनाएं सामने आई है जहां पर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया है।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा है यहां केवल क्या ईसाइयों की ही धार्मिक भावनाएं रखने वाले लोग हैं? क्या हिंदुओं और मुसलमानों में समान भावना रखने वाले नहीं हैं? उन्होंने हाल ही में विजयनगरम में स्थित राम तीर्थ मंदिर में छतिग्रस्त हुई मूर्तियों की न्यायिक और सीबीआई जांच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here