मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर लौटने का किया फैसला, टीम इंडिया को लेकर भी दिया बयान

मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक बार अपने फैन्स को फिर खुशखबरी दे दी है। युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान में लौटने का फैसला ले लिया है। मंगलवार 2 नवंबर को उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए यह खुशी की खबर शेयर की।

0
225
चित्र साभार: ट्विटर @BCCI

टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसक काफी मायूस हो चुके हैं। टीम इंडिया पर लगातार प्रेशर बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि अब वे एक बार फिर मैदान में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। मंगलवार 2 नवंबर को उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए यह खुशी की खबर शेयर की। लगातार दो टूर्नामेंट हारने के बाद अब यदि युवराज सिंह को मैदान में उतरते हैं तो निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि युवराज सिंह कौन सा टूर्नामेंट खेलेंगे, लेकिन उन्होंने जानकारी दी है कि वह फरवरी में मैदान में उतरने वाले हैं।

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा दी है। उन्होंने लिखा, ईश्वर आपकी तकदीर का फैसला करता है। पब्लिक डिमांड पर मैं एक बार फिर से पिच पर वापसी करने जा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं फरवरी में मैदान पर उतरूंगा। सच बताऊं तो इससे बेहतर मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकता है। आगे उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा और भारतीय टीम साथ बने रहना की बात लिखी, आप सभी की शुभकामनाएं और प्यार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत ज्यादा मायने रखती हैं। आप अपना समर्थन ऐसे ही बनाए रखिए यह हमारी ही टीम है। एक असली फैन वही होता है जो बुरे वक्त में टीम के साथ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here