धनतेरस पर इन चीजों की जरूर करें खरीदारी, घर में आते ही आपको कर देंगी मालामाल

आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस वस्तु को धनतेरस के दिन खरीद कर मालामाल हो सकते हैं। वही इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि वह कौन सी वस्तुएं हैं जिनकी खरीदारी धनतेरस पर कभी भी नहीं करनी चाहिए।

0
219

हिंदू धर्म में हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस का कार्यक्रम मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने घर में नई नई चीजों को खरीद कर लाते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन नई वस्तुओं को खरीदना शुभ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर वह कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कुछ लोग धनतेरस के दिन सोने या चांदी के बर्तन खरीदते हैं तो कुछ लोग स्टील, पीतल या तांबे से बनी हुई वस्तुओं को भी खरीदना चाहते हैं। लेकिन हम आपको बताने वाले हैं उन वस्तुओं के बारे में जिनके आने पर आप मालामाल हो जाएंगे।

अवश्य खरीदें भगवान धनवंतरी की मूर्ति

ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर आप सभी को धन्वंतरि जी की एक पीतल की मूर्ति अवश्य खरीदनी चाहिए। धनवंतरी को भगवान नारायण का स्वरूप माना जाता है। और भगवान धनवंतरी को पीपल सबसे ज्यादा प्रिय होती है। इनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें से दो भुजाओं में वे शंख और चक्र धारण किए हुए हैं। दूसरी दो भुजाओं में औषधि के साथ वे अमृत कलश लिए हुए हैं। यह अमृत कलश पीतल का बना हुआ है क्योंकि पीतल भगवान धनवंतरी की प्रिय धातु है। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें लेने से भगवान धनवंतरी खुश हो जाते हैं।

धनतेरस पर ना खरीदें यह वस्तुएं

  • ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस पर प्लास्टिक और स्टील से बनी हुई किसी भी वस्तु को नहीं खरीदना चाहिए।
  • कहीं-कहीं लोग यह भी मानते हैं कि धनतेरस के शुभ अवसर पर कांच से बनी हुई वस्तुओं को नहीं खरीदा जाता है।
  • धनतेरस पर एल्युमिनियम खरीदना आपको मुश्किलों में डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में एल्युमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि इस पर राहु का प्रभाव होता है। इसी तरह से लोह शनिदेव से संबंधित है।
  • यह भी मानते हैं कि धनतेरस के अवसर पर किसी भी प्रकार की नुकीली चीज को नहीं खरीदना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here