मशहूर अभिनेत्री काजोल ने खोले अपने जीवन के राज़, जानिए किन बातों पर अपनी मां से खाती थीं मार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल को कौन नहीं जनता है।1995 में आई फिल्म “हलचल” में काजोल और अजय की जोड़ी ने पहली बार काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों ने एक साथ कई फिल्में कीं जो बेहद हिट रहीं जैसे ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘दिल क्या करे’, ‘राजू चाचा’ में काम किया था।

0
587

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अजय देवगन की पत्नी काजोल को हम सभी जानते हैं। आखरी बार वे अजय देवगन की फिल्म तानाजी में तानाजी मालुसरे की पत्नी के अभिनय में दिखाइ दीं थीं। काजोल बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। काजोल को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो बचपन में कितनी शरारती रही होंगी। लेकिन उनकी शरारतों को उनकी मां और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री तनुजा बहुत ही सख्ती के साथ हैंडल किया। तनुजा ने बेटी काजोल की परवरिश में काफी सख्ती दिखाई। इस बात का खुलासा खुद काजोल ने किया था।

जानिए इन-इन चीजों से खाई मार

काजोल ने इस पुराने किस्से का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी मां गलती करने पर उन्हें कभी रैकेट से तो कभी बैडमिंटन से मारती थीं। कभी-कभी तो बर्तन से भी काजोल ने मार खाई है। काजोल ने बताया है कि उनकी मां तनुजा का मानना था कि अगर बच्चों को मार नहीं पड़ेगी तो वो बिलकुल ही बिगड़ जाएंगे। काजोल ने एक मीडिया बातचीत में अपने बचपन और माता-पिता के अलग होने को लेकर बात की। आज काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोडियों में से एक मानी जाती है। काजोल आज एक बेटी न्यासा और बेटे युग की मां हैं। अपने बच्चों और परिवार के लिए उन्होंने कई बार अपने कॅरियर में ब्रेक लिया है लेकिन इससे उनके अभिनय में कभी भी कमी नहीं आई।

13 वें जन्मदिन पर मां ने किया था वादा

काजोल ने आगे बताया कि जब वो 13 साल की हुईं तो उनकी मां तनुजा ने उनसे कहा कि अब मैं तुम पर कभी भी हाथ नहीं उठाऊंगी, लेकिन अगर मुझे लगा कि कही सही करने की जरूरत है तो फिर मैं करूंगी। अब तुम बड़ी हो गई हो। बस वो दिन था तबसे ही मैं अपनी जिम्मेदारियां समझने लगी थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here