एकता दिवस : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है, जो सदियों तक अलख जगाता है

गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती यानी एकता दिवस के मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित एकता परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल को नमन किया तथा वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

0
275
चित्र साभार: ट्विटर @amitshah

भारत के गृहमंत्री अमितशाह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती अर्थात एकता दिवस के मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित परेड में शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने कहा, आज सरदार पटेल की जन्म जयंती है। मैं पूरे देश में करोड़ों देशवासियों को बताना चाहता हूं- ‘सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है, वो एक सरदार सदियों तक अलख जगाता है।’ अमित शाह ने कहा, आज जो परंपरा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू की है, देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिन को राष्ट्रीय एकता दिन के रूप में मनाने की परंपरा को आज हम आगे बढ़ा रहे हैं।

आचार्य चाणक्य का भी किया जिक्र

गृह मंत्री ने कहा, एक जमाने में आचार्य चाणक्य ने देश को एकजुट किया था। इसके सदियों बाद सरदार ने देश को एकजुट किया। इसी की वजह से आज देश विश्व में अपना स्थान पा पाया। अंग्रेजों के सामने व्यवहारिक पक्ष का नेतृत्व सरदार पटेल ने किया था। किसी भी बात को बेबाक तरीके से रखना पटेल के व्यक्तित्व में था। अमित शाह ने कहा, सरदार पटेल की दी हुई प्रेरणा ने ही आज देश को एक और अक्षुण्ण रखने का कार्य किया है। आज उनकी प्रेरणा देश को आगे ले जाने में, हमें एकजुट रखने में सफल हुई है। केवड़िया किसी जगह का नाम नहीं है, ये तीर्थ स्थान बन गया है। राष्ट्र की एकता का तीर्थ स्थान, देश भक्ति का तीर्थ स्थल और आज ये आसमान को छूने वाली स्टैचू ऑफ यूनिटी पूरी दुनिया को संदेश दे रही है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here