भोपाल | कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के बागी नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि कांग्रेस से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। अपना हो या पराया, चाहे बेटा जयवर्धन सिंह हो या भाई लक्ष्मण सिंह, जो भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा या किसी दूसरी पार्टी में जाएगा, उसे चुनाव हरवाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके (सिंधिया) खिलाफ कांग्रेस का झंडा लेकर आगे चल रहे दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर यह बात कहकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पार्टी से ऊपर कोई नहीं है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि चाहे मेरा बेटा जयवर्धन सिंह हो या भाई लक्ष्मण सिंह, जो भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा या किसी दूसरे दल में जाता है, मैं उनके खिलाफ हूँ और उनके खिलाफ जाकर भी पार्टी के हित में काम करूंगा।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने भी एक बार कांग्रेस छोड़ी थी और भाजपा में चले गए थे तब उन्होंने उनके खिलाफ भी काम किया था। इसके बाद लक्ष्मण सिंह के बड़े भाई दिग्विजय सिंह से अब तक संबंध सामान्य नहीं हो सके हैं। वह वापस कांग्रेस में आ गए हैं। अब वह कांग्रेस में रहते हुए भी दिग्विजय सिंह को ट्वीट के माध्यम से सलाह देते हैं और चांचौड़ा को जिला बनवाने की मांग को लेकर वे दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास पर धरना तक दे चुके हैं।



