अपराध: पहले पति को खिलाई नींद की गोलियां, फिर बिजली का करंट देकर मार डाला, अपराधी महिला को मिली आजीवन कारावास की सजा

प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को करंट लगाकर मारने वाली एक पत्नी को अब आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। यह भी बताया जा रहा है कि हत्या से पहले पत्नी अपने पति को नींद की गोलियां दी थीं।

0
269
प्रतीकात्मक चित्र

पति पत्नी के रिश्ते के बारे में यह कहा जाता है कि पति और पत्नी एक ही रथ के दो पहिए होते हैं। अगर एक भी पहिया सही से काम न करे तो जीवन व्यर्थ हो जाता है। दुनिया में बहुत सारे पति पत्नियों की मिसाल दी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने प्यार के चलते अपने पति का बेरहमी से कत्ल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जून 2019 में पहलवान यादव ने थाने में शिकायत की थी 16 जून की रात को उसका 38 साल का बेटा अपनी 32 साल की पत्नी के साथ कमरे में सोने गया था। रात के 2:00 बजे बेटे के कमरे से अजीब अजीब आवाजें आने लगी। उसने कमरे में जाकर देखा तो बहू कमलेश और पड़ोसी ध्रुवराज यादव बेटे अजेन्द्र को करेंट लगाकर मार रहे थे। मुझे देखकर ध्रुवराज मौके से भाग गया। इसके बाद मैंने अपने बेटे अजेंद्र को जमीन से उठाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आज उनके पिता इस पूरी घटना के चश्मदीद गवाह थे। लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई इसके बाद अजेंद्र की मां की गवाही के आधार पर दोनों अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। और 1000 रूपये अर्थदंड देने के लिए भी कोर्ट ने आदेश दिया।

पुलिस ने पहलवान यादव की शिकायत पर बहू कमलेश और उसके प्रेमी धर्मराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। पहलवान ने पुलिस को बताया था कि 14 साल पहले अजेंद्र और कमलेश की शादी हुई थी। दोनों के एक लड़की और दो लड़के थे। लड़की की उम्र 12 और दोनों बेटों की उम्र 8 और 10 साल है। कमलेश के अलावा जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है वह अजेंद्र का पड़ोसी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here