CAA के खिलाफ फिर एक हुए सियासी दल, अमित शाह की चुनौती को किया स्वीकार

0
337

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नागरिकता संशोधन कानून पर दी गई खुली बहस की चुनौती ने सियासत को एक अलग मोड़ दे दिया है। अमित शाह के इस चैलैंज पर उत्तर प्रदेश के लगभग सभी राजनैतिक दलों ने स्वीकार करते हुए सीएए पर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इस सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। एक तरफ अखिलेश यादव ने जहां अमित शाह को विकास पर बहस करने की खुली चुनौती दी है तो वहीं मायावती ने भी उनसे किसी भी मंच पर बहस करने को कहा है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा ‘भाजपा विकास के मुद्दे पर बहस करे, हम हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। पैसे लेकर धरना देने की बात गलत है’। उन्होंने कहा है कि वह नरेश उत्तम को बहस के लिए भेज देंगे। वह बहुत बढ़िया बोल लेते हैं।

अखिलेश यादव के अलावा मायावती ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए ट्वीट किया और कहा ‘अति विवादित सीएए, एनसीआर और एनआरपी के खिलाफ पूरे देश में युवाओं व महिलाओं द्वारा संगठित होकर संघर्ष व आंदोलन करने से केंद्र सरकार परेशान है। लखनऊ की रैली में विपक्ष को इस मुद्दे पर बहस करने की चुनौती पर बसपा किसी भी मंच पर और कहीं भी स्वीकार करने को तैयार है’।

आति-विवादित CAA/NRC/NPR के खिलाफ पूरे देश में खासकर युवा व महिलाओं के संगठित होकर संघर्ष व आन्दोलित हो जाने से परेशान केन्द्र सरकार द्वारा लखनऊ की रैली में विपक्ष को इस मुद्दे पर बहस करने की चुनौती को BSP किसी भी मंच पर व कहीं भी स्वीकार करने को तैयार है।
— Mayawati (@Mayawati) January 22, 2020

कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी ने भी अमित शाह पर निशाना साधा और कहा ‘अजीब दास्ताँ है ये..कहाँ शुरू कहाँ खतम..गृहमंत्री जी उप्र में उन्हें चुनौती दे रहे हैं जो उनके खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले और जिन्हें गृहमंत्रीजी को चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बातें कर रही हैं। उप्र की जागरूक जनता सब समझती है’।

अजीब दास्ताँ है ये..कहाँ शुरू कहाँ खतम..

गृहमंत्रीजी उप्र में उन्हें चुनौती दे रहे हैं जो उनके खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले और जिन्हें गृहमंत्रीजी को चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बातें कर रही हैं।

उप्र की जागरूक जनता सब समझती है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 22, 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here