सीधी जंग के मूड में आए कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- प्रदेश अध्यक्ष के नाते नवजोत सिंह सिद्धू चाहे तो मुझे पार्टी से निकाल दें

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अब खुलकर नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती दे रहे हैं और उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। मानना है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने खिलाफ रची गए इस षड्यंत्र का मुख्य पात्र नवजोत को मानते हैं।

0
503

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच के विवाद अब सबके सामने आ चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह अब मुखर होकर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। ताजा बयान में कैप्टन ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को चुनौती दी है कि वे पार्टी प्रधान होने के नाते चाहें तो उन्हें कांग्रेस से निकाल दें। पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है आपको बता दे नवजोत सिंह सिद्धू इस समय हाईकमान से मिलने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गए हुए हैं। इस्तीफा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनौती दी थी कि वह सिद्धू को किसी भी कीमत पर पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे और और आवश्यकता पड़ी तो सिद्धू के खिलाफ चुनाव में मजबूत प्रत्याशी भी उतारेंगे। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह यह मानते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर चरणजीत को मुख्यमंत्री बनाने में सबसे बड़ा हाथ नवजोत सिंह सिद्धू का है। और नवजोत सिंह सिद्धू को अपने इरादों की पूर्ति करने में केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी सहायता की है।

वही आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल के गठन का मामला उलझता जा रहा है। कैबिनेट गठन को अंतिम रूप देने के लिए चन्नी को पार्टी हाईकमान ने 24 घंटे में दूसरी बार दिल्ली बुला लिया है। शुक्रवार को वह सुबह ही चंडीगढ़ लौटे और नया आदेश मिलते ही शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गत 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीते चार दिन में चन्नी का यह तीसरा दिल्ली दौरा है। मुख्यमंत्री चन्नी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के. वेणुगोपाल और हरीश रावत के साथ बैठक की है। उसके बाद वे शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ लौटे तो माना जा रहा था कि वे अपनी कैबिनेट का एलान करेंगे या राज्यपाल से मिलकर मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का समय लेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और शाम को उन्हें फिर से दिल्ली पहुंचने के लिए कह दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here