पश्चिम बंगाल में फिर हुई खूनी राजनीति, भाजपा नेता का शव फंदे से लटकता मिला

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच विवाद की शुरुआत हो गई है। सोमवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

0
343

पश्चिम बंगाल में लगातार भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प होती रही है। इसी बीच सोमवार सुबह को भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव सड़क किनारे दुकान पर लटकता मिला। देवेंद्र नाथ रॉय पहले TMC के टिकट पर विधायक बने थे और 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

और पढ़ें: बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनगड़ ने लगाए सी.एम. ममता पर गंभीर आरोप

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “निंदनीय और कायरता पूर्ण कृत्य, ममता सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का दौर थम नहीं रहा है। टीएमसी छोड़ भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने वाले हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की हत्या कर दी गई है और उनका शव फंदे पर लटकता मिला है। उनका गुनाह केवल इतना था उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया।”

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री चुनाव के समय भी भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प होती रही थी। जिसमें कई कार्यकर्ताओं की हत्या भी हो गई। कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट में यह भी कहा कि किस तरह से लोकतंत्र को कुचला जा सकता है, इसका जीवंत उदाहरण है, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार। राजनीतिक मतभेदों को हिंसक तरीके से दबाया जा रहा है। आखिर इस ममता राज का फैसला तो जनता ही करेगी।

Image Source: Tweeted by @JayantaRoyJPG

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here