भारतीय सेना को समर्पित होगा अर्जुन टैंक, आत्मनिर्भर भारत अभियान का है सफल परिणाम

रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की सेना को अर्जुन टैंक समर्पित करेंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कि भारत की बड़ी विजय होगी।

0
360

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अर्जुन टैंक को भारतीय सेना के लिए समर्पित करेंगे। अर्जुन टैंक आत्मनिर्भर भारत अभियान का एक सफल परिणाम है कुछ समय पहले ही रक्षा मंत्रालय की बैठक में 118 उन्नत अर्जुन मार्क 1A टैंक को भारतीय सेना में शामिल करने का फैसला लिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जुन टैंक भारतीय सेना को समर्पित करेंगे। इस टैंक के भारतीय सेना में शामिल होने के बाद भारतीय सेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा।

अर्जुन टैंकों के द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ सेना द्वारा किए जाने वाले बड़े ऑपरेशन में सहायता मिलेगी। DRDO के अधिकारियों ने बताया है कि पीएम मोदी 14 फरवरी को चेन्नई के अवाडी में इसे देश को समर्पित करेंगे।इन 118 टैंक की लागत 8400 करोड़ रुपए है। भारत सरकार लगातार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में लगी हुई है। चाहे वह टेक्नोलॉजी को लेकर हो या फिर भारतीय सेना के अस्त्र शस्त्रों को लेकर।

  • अर्जुन टैंक को 1 हज़ार 400 Horsepower के Engine से ताकत मिलती है।
  • अर्जुन टैंक की अधिकतम रफ्तार 67 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • ऊंचे-नीचे रास्तों पर ये टैंक 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here