योगी सरकार के मिशन शक्ति के जरिए 6 करोड़ महिलाएं हुई जागरुक, 15 फरवरी से चलाए जाएंगे प्रशासन की पाठशाला

योगी सरकार के महिला बाल विकास विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि अभी तक प्रदेश की 6 करोड़ महिलाओं और बालिकाओं को विश्व शक्ति अभियान के तहत जागरूक कराया जा चुका है और वह अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रही है।

0
472
चित्र साभार: ट्विटर @CMOfficeUP

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार का दावा है कि उनका मिशन शक्ति अभियान सफल हो रहा है। उसके जरिए महिलाओं और बालिकाओं के अंदर आत्मविश्वास स्वाबलंबन सम्मान की जागरूकता हो रही है। वही योगी सरकार के महिला बाल विकास विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि अभी तक प्रदेश की 6 करोड़ महिलाओं और बालिकाओं को विश्व शक्ति अभियान के तहत जागरूक कराया जा चुका है और वह अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रही है और दूसरों महिलाओं को भी अवगत जागरुकता से अवगत करा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी के बाद अब योगी सरकार ने 15 फरवरी से मिशन शक्ति के तहत ही अभियान चलाने का फैसला लिया है, जिसके जरिए वह महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न विभागों और अवसरों के बारे में जानकारी देंगे। बता दे ऐसा पहली बार है, जब योगी सरकार या फिर यूपी के किसी भी सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए प्रशासन की पाठशाला शुरु की जाएगी, जिसमें महिलाओं और बच्चियों को सरकारी विभाग इंजीनियरिंग फार्मेसी व्यापार या फिर अन्य कोई विभागों में से जुड़े हुए तथ्यों और सरकारी अवसरों के बारे में बताया जाएगा। यह खास रूप से बालिकाओं के लिए है, जो आगे जाकर इन सब विभागों में अपना करियर बनाना चाहती है।

वहीं सरकार ने दूसरी ओर ग्रामीणों महिलाओं के लिए भी जो भी सरकारी अफसर हैं, उनके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 15 फरवरी से एक दूसरा अभियान भी चलाया है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, खेती बाड़ी, स्कूलों के कपड़े सिलना और मास्क बनाना इन सब चीजों के बारे में बताया जाएगा। वहीं 24 फरवरी को जिलाधिकारी महिलाओं और बालिकाओं को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, बलात्कार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या और कन्या हत्या जैसे घनघोर अपराधों पर क्या कानूनी व्यवस्था बनाई गई है। उन सब चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। योगी सरकार का अपने मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनाने का एक लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here