Infosys के बाद पांचजन्य के निशाने पर क्यों है अमेजन, पूरे मामले को जानकर आप हो जाएंगे हैरान

पांचजन्य साप्ताहिक पुस्तिका ने अपने करंट एडिशन के लिए अमेजन पर एक कवर स्टोरी की है। दिलचस्प ये कि पांचजन्य ने अपनी कवर स्टोरी में अमेजन को ईस्ट इंडिया कंपनी की दूसरी पीढ़ी घोषित किया है और एक कंपनी के रूप में अमेजन के बारे में पांच लाइन में काफी कुछ लिखा गया है।

0
373

अपनी साप्ताहिक मैगजीन के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार सुर्खियों में बना रहता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साप्ताहिक पुस्तिका में राजनीति से लेकर सामाजिक तथा अन्य मुद्दों पर लेख लिखे जाते हैं। अपनी नीतियों के चलते घरेलू आईटी जायंट इंफोसिस को आड़े हाथों लेने के बाद अब पांचजन्य ने अमेरिकी ई कॉमर्स कंपनी अमेजन इंक को निशाने पर लिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि आरएसएस की पांचजन्य ने अपने करंट एडिशन के लिए अमेजन पर एक कवर स्टोरी की है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि 5 जने ने अपनी से स्टोरी में अमेज़न को ईस्ट इंडिया कंपनी की दूसरी पीढ़ी बताया है। पांचजन्य को अमेजन की इस कवर स्टोरी को क्यों करना पड़ा? कारण है भ्रष्टाचार….फाउंडर जेफ बेजोस की तस्वीर के साथ छपी इस कवर स्टोरी में पांचजन्य की तरफ से अमेजन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आपको बता दें कि अभी बीते दिनों ही टीवी चैनल्स और अखबारों/ न्यूज़ वेबसाइट्स की सुर्खियों में था कि अमेजन भारत में अपने बिजनेस हितों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अफसरों को रिश्वत देती रही है। वहीं पांचजन्य की तरफ से ‘एंटरटेनमेंट’ को भी बड़े मुद्दे के रूप में पेश किया गया है।

हिंदुओं की आस्थाओं को भी ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

पांचजन्य ने अमेजन प्राइम पर वीडियो और कॉन्टेंट के जरिए हिंदू हितों और हिंदुओं की मान्यताओं का मखौल उड़ाने का भी आरोप लगाया है। 5 दिन में छपे लेख के अनुसार अमेजन भी भारत में एकाधिकार चाहती है, इसलिए उसने यहां के लोगों की राजनीतिक, धार्मिक और आर्थिक स्वतंत्रता पर शिकंजा कसने के तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। लेख में कंपनी पर ई-मार्केट प्लेटफॉर्म पर कब्जा जमाने के लिए मुखौटा कंपनियां बनाने, अपने हित में सरकारी नीतियां बनवाने के लिए रिश्वत देने और प्राइम वीडियो पर भारतीय संस्कृति और हिंदू मान्यताओं का मजाक उड़ाने वाली फिल्में और वेब सीरीज रिलीज करने का आरोप लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here