20 साल बाद फिर पर्दे पर दिखाई देंगे सनी देओल और अमीषा पटेल, गदर-एक प्रेम कथा के सीक्वल का हुआ ऐलान

20 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा दिखाई देगी। आज से 20 साल पहले इसी फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था और सनी देओल एक मजबूर और मकबूल एक्टर के रूप में प्रसिद्ध हो गए थे।

0
616

गदर-एक प्रेम कथा फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे लोकप्रिय और बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अब 20 साल बाद इसके सीक्वल गदर2 को रिलीज किया जाएगा। सनी देओल ने दशहरे के मौके पर इसकी जानकारी शेयर की है। गदर 2 का मोशन पोस्टर शेयर करके काफ़ी समय से चली आ रहीं ख़बरों की पुष्टि कर दी है। मोशन पोस्टर में फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट की जानकारी भी साझा की गयी है। गदर 2 का निर्माण अनिल शर्मा ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर कर रहे हैं। सनी ने मोशल पोस्टर शेयर करके लिखा- दो दशकों के बाद आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ। दशहरे के पावन पर्व पर गदर 2 का मोशन पोस्टर हाज़िर है। कथा जारी है…..

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

आपको बता दें गदर2 का निर्देशन अनिल शर्मा के द्वारा ही किया जाएगा। इस फिल्म में मुख्य किरदार सनी देओल और अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा निभाएंगे। गदर 2 की कहानी शक्तिमान तलवार ने लिखी है, जो गदर- एक प्रेम कथा के भी लेखक हैं। इस फिल्म में संगीत संगीत मिथुन का होगा। बताया जा रहा है यह फिल्म अगले साल भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले गुरुवार को सनी ने मोशन पोस्टर की झलक दिखाकर फ़िल्म को लेकर घोषणा का एलान किया था। गदर- एक प्रेम कथा 2001 में 15 जून को रिलीज़ हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

ग़दर एक प्रेम कथा में सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था। वहीं दूसरी तरफ अमीषा पटेल ने इस फिल्म में एक मुस्लिम का किरदार निभाया था जो बंटवारे के वक्त अपने परिवार से बिछड़ गई थी। इसके बाद इस कथा में तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी का जिक्र हुआ। सकीना मुस्लिम पॉलीटिकल लीडर अशरफ अली की बेटी होती है और बंटवारे के समय वह अपने परिवार से बिछड़ जाती है। सकीना को बचाने के लिए तारा सिंह उससे शादी करता है और बाद में उन दोनों के एक बेटा भी हो जाता है। जब बंटवारे की आग शांत हो जाती है तो सकीना का पिता अशरफ अली उसे अपने साथ छल के द्वारा पाकिस्तान ले जाता है और उसकी दूसरी शादी कराना चाहता है। सकीना को वापस लेने के लिए तारा अपने बेटे के साथ पाकिस्तान में दाखिल होता है और फिर अशरफ अली और तारा सिंह के बीच हुए संवाद दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here