कृषि कानूनों पर टूटता एनडीए,हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने भी छोड़ा भाजपा का साथ
कृषि कानूनों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थक दल एक-एक करके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ रहे हैं। आरएलपी के इकलौते सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन से इस्तीफा दे दिया है। गठबंधन के चलते भाजपा ने नागौर लोकसभा सीट से बेनीवाल के सामने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।



