संजय राउत के बयान पर भाजपा नेता ने किया पलटवार,बोले, ‘गठबंधन में नहीं चल रहा कुछ भी ठीक’

संजय राऊत के शरद पवार वाले बयान से अब नई राजनीति जन्म लेती दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन ने संजय के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अब यूपीए में बगावत हो चुकी है।

0
303
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

संजय राऊत लगातार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं इस बार उन्होंने कांग्रेस और गठबंधन पर एक ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की नेता एक तरफ संजय राउत पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं बयान पर चुटकी भी ले रहे हैं। शरद पवार को यूपीए की कमान सौंपने वाले बयान पर अब शहनवाज हुसैन ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस से पूछा है, “कि कांग्रेस के गठबंधन में चल क्या रहा है? ऐसे में कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। ऐसी नौबत क्यों आ गई? उनके सहयोगी दल ही यूपीए के चेयर पर्सन के तौर पर सोनिया गांधी के नाम को ठुकरा रहे हैं।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का मानना है,”संजय रावत का बयान यही दिखाता है कि कांग्रेस तथा उनके गठबंधन में बगावत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कांग्रेस जिस दल के साथ मिलकर सरकार चला रही है उसी दल्ले सोनिया गांधी के कांग्रेस चेयर पर्सन रहने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।यह दिखाता है UPA में सबकुछ ठीक नहीं है।” देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कामों और उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों के साथ में है। ऐसे में भले ही यूपीए का चेयर पर्सन कोई भी हो, कितने भी विपक्षी दल साथ आ जाए लेकिन देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर है। शाहनवाज हुसैन कहना है जिस तरह से देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर है उससे 2024 में भी यूपीए को देश की जनता कोई मौका नहीं देगी भले ही चेहरा कोई भी क्यों ना हो।अगर विपक्षियों के एक साथ आने की बात है तो उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव दोनों प्रमाण है कि मायावती,अखिलेश और राहुल गांधी की पार्टी मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी को हराने में सक्षम नहीं हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here