आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में आयुष्मान भारत पीएम सेहत योजना की शुरुआत की इस योजना के द्वारा जम्मू कश्मीर के सभी लोगों को 5 लाख के सेहत इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,’मैं जम्मू कश्मीर के लोगों को लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने के लिए भी बहुत बधाई देता हूं..चुनाव के हर फेज में दिख रहा है कि कोरोना के बावजूद महिलाओं और बुजुर्गों ने लाइनों में खड़े होकर वोट डाला। मैंने उनकी आंखों में अतीत को पीछे छोड़ कर बेहतर भविष्य का सपना देखा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जिस तरह ट्रांसपेरेंट तरीके से चुनाव कराया यह बात जब यहां से सुनता हूं तो लोकतंत्र पर विश्वास मजबूत हो जाता है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में बंगाल का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा,”आयुष्मान योजना का लाभ जम्मू कश्मीर के छह लाख लोगों को मिल रहा है…नई सेहत स्कीम का फायदा 15 लाख और लोगों को मिलेगा! जम्मू कश्मीर में इतनी शुद्ध हवा है कि आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। सेहत स्कीम आपकी साथी बनकर हमेशा आपके साथ रहेगी। यह कार्ड देशभर में काम आएगा। चेन्नई,मुंबई समेत कई शहरों में तो आप का इलाज हो सकता है पर बंगाल में नहीं!क्योंकि वहां की सरकार ने आयुष्मान योजना को लागू ही नहीं किया है। देश भर में कहीं भी यह कार्ड दिखाकर आप को इलाज की सुविधा मिल जाएगी।’
प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा,’जम्बू और श्रीनगर में दो कैंसर अस्पताल और दो एम्स बन रहे हैं। 7 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिल चुकी है। जम्बू में आईआईटी और आईआईएम की स्थापना छात्रों के लिए मददगार होगी। 7 दशकों में 3.5000 मेगा वाट बिजली तैयार होती थी हमने इसमें 3000 मेगावाट और जोड़ दी है। हम कनेक्टिविटी पर भी काम कर रहे हैं। चिनाब के सबसे ऊंचे पुल को देखकर किसका सिर गर्व से ऊंचा नहीं होगा? बनिहाल टनल को भी अगले साल तक पूरा करने का काम जारी है इससे टूरिज्म को बल मिलेगा।’



