प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि, झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 नवंबर,दिन रविवार को जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उन्होंने झारखंड के लोगों को झारखंड के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

0
764

आज 15 नवंबर है और जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन भी है! आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, “आजादी के आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास, देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। ” उन्होंने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य वासियों को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन… वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे,जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया… स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे!”

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत को हमेशा चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था । 25 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर भी राज्य वासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ” झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!…इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं!… ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here