हिंदू धर्म का मजाक उड़ाना Eros Now कंपनी को पड़ा महंगा, कंगना ने भी जताया ऐतराज

Eros Now ने अपने आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया और देश की जनता से माफी मांगी। कंगना ने भी हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने पर किया पलटवार।

0
849

देशभर में अभी नवरात्रि का शुभ पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन फिर भी देश में कुछ ऐसी कंपनियां और लोग हैं, जो दूसरों की भक्ति का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल देश के बड़ी म्यूजिक कंपनी Eros Now ने कुछ दिन पहले ही भारत के सभी लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए एक अभद्र पोस्ट किया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया था, जिसके बाद यूजर्स ने कंपनी से पूछना शुरू कर दिया कि सारे मजाक और मस्ती हिन्दुओं के पर्व में ही क्यों याद आते हैं? दूसरे समुदाय के पर्वों में क्यों कुछ ऐसा पोस्ट नहीं किया जाता है।

सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश को देखने के बाद Eros Now ने तुरंत ही अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया और ओपन लेटर लिखकर हिंदू समुदाय से माफी मांगी। Eros Now ने अपने लेटर में लिखा – हम इरोज सभी संस्कृति को बराबर से ही प्यार और सम्मान करते हैं। हमारी किसी की भी भावनाओं को आहत करने की मंशा नहीं थी। हमने पोस्ट को डिलीट कर दिया है और हम माफी मांगते हैं अगर हमने किसी की भावनाओं को आहत किया है। हालांकि उनकी इस माफी से किसी को कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि अपने धर्म का इस तरह से मजाक बनना, किसी को भी पसंद नहीं आया।

वहीं दूसरी ओर अब कंगना रनौत को भी Eros Now कंपनी का इस तरह से हिंदू धर्म का मजाक बनाना बिल्कुल पसंद नहीं आया और कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा – हमें सिनेमा को बतौर थिएटर के अनुभव को देखने वाले समुदाय के रूप में संरक्षित करना चाहिए था। अपनी दूसरी ट्वीट में कंगना ने लिखा – ये बहुत मुश्किल है कि एक बड़ी ऑडियंस को आकर्षित करना बजाए इसके कि कंटेंट को सेक्सुलाइज करना ताकि लोग अकेले में देखें। कला का डिजिटाइजेशन इसी बड़े संकट से गुजर रहा है। शर्म आनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here