रामविलास पासवान का कल 74 साल की उम्र में निधन हो गया। 22 अगस्त से भी हॉस्पिटल में भर्ती थे और 2 अक्टूबर को उनकी हाइट की सर्जरी हुई थी। 1969 में पहली बार विधायक बने। पासवान लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार से सीनियर रहे। 1975 में आपातकाल के दौरान पासवान को गिरफ्तार किया गया था। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी की सदस्यता ली थी और हाजीपुर संसदीय सीट से जीते थे तब से वे लगातार 9 बार चुनाव जीते । आज रामविलास पासवान का शव 9:30 बजे 12 जनपथ स्थित उनके सरकारी आवास पर लाया गया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शाम 3:00 बजे उनका शव पटना ले जाया जाएगा और लोजपा के ऑफिस में रखा जाएगा शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने रामविलास पासवान को याद करते हुए लिखा मैं अपने दर्द को शब्दों में बयान नहीं कर सकता मैंने अपना दोस्त खो दिया। पासवान मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा उम्र के मंत्री थे।
I am saddened beyond words. There is a void in our nation that will perhaps never be filled. Shri Ram Vilas Paswan Ji’s demise is a personal loss. I have lost a friend, valued colleague and someone who was extremely passionate to ensure every poor person leads a life of dignity. pic.twitter.com/2UUuPBjBrj
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा में एक वीडियो जारी करके रामविलास पासवान को याद किया। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा था कि सुबह ही मेरी चिराग से रामविलास पासवान जी की तबीयत को लेकर बात हुई थी लेकिन हमें क्या पता था कि शाम तक हमें ऐसी सूचना मिल जाएगी? उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान गरीबों की चिंता करते थे समाज के आखिरी पायदान पर खड़े होने वाले व्यक्ति के लिए उनके मन में सदैव आदर का भाव रहता था।
“रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं रहे। यह दिल को बहुत दुख देने वाली खबर है। रामविलास जी हमेशा गरीबों, पीड़ितों, वंचितों व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए लड़ने वाले थे। सारा जीवन उन्होंने वंचितों,पीड़ितों की सेवा में समर्पित किया।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति ”
रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं रहे। यह दिल को बहुत दुख देने वाली खबर है। रामविलास जी हमेशा गरीबों, पीड़ितों, वंचितों व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए लड़ने वाले थे। सारा जीवन उन्होंने वंचितों,पीड़ितों की सेवा में समर्पित किया।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति pic.twitter.com/9GgzzoWSyL
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 8, 2020
इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान को याद करते हुए लिखा, ” केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता राम विलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”
केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता राम विलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। https://t.co/sZTRR0iH5N
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 8, 2020
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रामविलास पासवान के साथ बिताए हुए समय को याद किया और उनके प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ” गरीबों, वंचितों के उत्थान हेतु सदैव संघर्षरत रामविलास जी का अचानक हमारे बीच से चले जाना बिहार और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हैं जिसकी भारपाई संभव नही है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों, शुभचिंतको व समर्थकों को दुःख सहने की शक्ति दें।”
गरीबों, वंचितों के उत्थान हेतु सदैव संघर्षरत रामविलास जी का अचानक हमारे बीच से चले जाना बिहार और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हैं जिसकी भारपाई संभव नही है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों, शुभचिंतको व समर्थकों को दुःख सहने की शक्ति दें।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 8, 2020