सीबीआई जाँच के बाद पुलिस स्टेशन पहुँची रिया चक्रवर्ती, इस बात को लेकर लिखित में कराई शिकायत दर्ज

शुक्रवार को सीबीआई जाँच के बाद रिया चक्रवर्ती अपने घर जाने से पहले मुंबई के एक पुलिस स्टेशन पहुँची। वहाँ पहुँचकर उन्होंने कुछ फोटोग्राफर्स और मीडियाकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

0
441

सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। रिया सुबह 11 बजे डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुँची और करीब साढ़े 10 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात उन्हें वहाँ से निकलते देखा गया। सीबीआई पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती अपने घर न जाकर पहले मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुँची। इस दौरान रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती भी उनके साथ थे।

https://twitter.com/ANI/status/1299380622645850114

खबरों के मुताबिक रिया ने पैपाराज़ी (फोटोग्राफर) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिया ने कुछ फोटोग्राफर्स पर बिना अनुमति उनके घर और प्राइवेट प्रोपर्टी में घुसने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा रिया ने कहा कि मीडियाकर्मी उन्हें और उनके परिवार को बेवजह परेशान कर रहे हैं। इन सब खबरों से रिया चक्रवर्ती का परिवार और खासतौर पर उनकी माँ संध्या चक्रवर्ती को काफी परेशानी हो रही है। लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद रिया और शौविक अपने घर की ओर रवाना हुए।

https://twitter.com/ANI/status/1299385756528472068

सीबीआई टीम के ऑफिसर्स नूपुर प्रसाद और अनिल यादव ने रिया चक्रवर्ती से पूरे दिन पूछताछ की। लेकिन इस दौरान रिया ने कई सवालों को घुमाने की कोशिश की और कई सवालों के जवाब देने में रिया के पसीने छूट गए। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यह खबर भी वायरल हो रही है कि एक सवाल के दौरान रिया झूठ बोल रही थी। इस बात पर सीबीआई टीम की लेडी ऑफिसर को गुस्सा आ गया और उन्होंने रिया के गाल पर एक थप्पड़ भी जड़ दिया। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

https://www.instagram.com/p/CEcKspuhSrI/?utm_source=ig_web_copy_link

Image Source : Tweeted by @Tweet2Rhea

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here