भारत में लोग शरारत के नाम पर किस हद तक जा सकते हैं, इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। हाल ही में कोलकाता के आशुतोष कॉलेज (Ashutosh College) ने अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी की, जिसमें पहला नाम सनी लियोनी (Sunny Leone) का था। इस सूची के मुताबिक सनी लियोनी को 12वीं की परीक्षा में शीर्ष 4 विषयों में शत-प्रतिशत 400 अंक प्राप्त हुए हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनी लियोनी ने न तो इस साल 12वीं की परीक्षा दी है और न ही उन्होंने किसी कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई किया है।
Ashutosh College English (Honors)🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/Y7gjiv8An8
— SwagpurKaChaudhary (@aagarwal198657) August 28, 2020
बीए इंग्लिश ऑनर्स की मेरिट लिस्ट में सनी लियोनी का नाम आने पर कॉलेज प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा है कि ये किसी की शरारत है और किसी ने जान बूझकर सनी लियोनी के नाम से झूठा आवेदन किया है। साथ ही अधिकारियों का यह भी कहना है कि उन्होंने विभाग को यह गलती सुधारने के लिए कहा है और वे इसकी जाँच भी करेंगे। लिस्ट में सनी लियोनी का नाम टॉप पर आने के बाद कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया के ऊपर भी सवाल उठने लगे हैं।
See you all in college next semester!!! Hope your in my class 😉 😆😜
— sunnyleone (@SunnyLeone) August 28, 2020
सनी लियोनी तक जब यह खबर पहुँची तो उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, “अगले सेमेस्टर में आप सभी से कॉलेज में मिलूँगी… उम्मीद है आप सभी मेरी क्लास में होंगे।”
सनी लियोनी का यह ट्वीट और मेरिट लिस्ट में उनका नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सनी इन दिनों अपने पति डैनियल और तीनों बच्चों के साथ अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर वक्त बिता रही हैं।
Image Source: Tweeted by @SunnyLeone



