सुशांत और ड्रग्स को लेकर रिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अपने ऊपर लगें आरोपों को लेकर कही ये बात

रिया चक्रवर्ती ने बताया कि उन्होंने आजतक कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया और वह इसके लिए ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि सुशांत मैरिजुआना ड्रग्स का सेवन किया करते थे।

0
471

सुशांत सिंह राजपूत केस में पिछले दिनों सीबीआई जाँच के दौरान रिया चक्रवर्ती की कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी। जिसमें उन्होंने कई ड्रग डीलर्स से संपर्क किया हुआ था। इस चैट्स के सामने आने के बाद यह कहा जा रहा था कि रिया खुद तो ड्रग्स लेती ही हैं, साथ ही सुशांत को भी वह चाय में ड्रग्स मिलाकर दिया करती थी। लेकिन गुरूवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रिया ने इन सब बातों का खंडन किया है।

एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने बताया कि उन्होंने आजतक कभी ड्रग्स नहीं ली है और इसके लिए वह अपना ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं। इसके अलावा रिया ने बताया कि सुशांत नियमित रूप से मैरिजुआना (एक प्रकार की ड्रग्स या गांजा) लिया करते थे। रिया का कहना है सुशांत उनसे मिलने से पहले से ही इसका सेवन कर रहे थे और इसकी शुरूआत उन्होंने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान की थी। बता दें कि फिल्म केदारनाथ दिसंबर 2008 में रिलीज़ हुई थी।

रिया ने यह भी बताया कि उन्होंने सुशांत को ड्रग्स न लेने के लिए समझाया और उन्हें रोकने की कोशिश भी की। लेकिन सुशांत को जो पसंद होता था, वह जरूर किया करते थे और ऐसा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता था। रिया से पहले सुशांत के हाउस कीपर ने भी इस बात का खुलासा किया था कि सुशांत ड्रग्स लिया करते थे। इस पूरे मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी अपनी जाँच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here