राजस्थान सरकार की कैबिनेट में शामिल होंगे 12 चेहरे,जानिए कैसी होगी गहलोत की नई सरकार

राजस्थान सरकार की कैबिनेट विस्तार में आज सचिन पायलट के पांच समर्थक विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।  इसके साथ ही अशोक गहलोत की इस कैबिनेट में आज 30 मंत्री हो जाएंगे। आइए जानते हैं किन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद?

0
135

राजस्थान सरकार की कैबिनेट का आज विस्तार होने वाला है।इस कैबिनेट में सचिन पायलट के कैंप से लगभग 5 लोगों को शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कैबिनेट के सभी 21 सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद तीन कैबिनेट मंत्रियों- रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद सिंह डोटासरा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

आपको बता दें कि रघु शर्मा जहां गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, हरीश चौधरी पंजाब के प्रभारी और डोटासरा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख हैं इसीलिए उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत की इस कैबिनेट में कांग्रेस के लगभग 30 मंत्री शामिल होंगे। इसमें पहले इस्तीफा दे चुके 18 मंत्री भी होंगे। सूत्रों के अनुसार, तीन राज्य मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है।

इन्हें बनाया जाएगा मंत्री

हेमाराम चौधरी
महेंद्रजीत सिंह मालवीय
रामलाल जाट
महेश जोशी
विश्वेंद्र सिंह
रमेश मीना
ममता भूपेश बरवा
भजनलाल जाटव
टिकाराम जुली
गविंद राम मेघवाल
शकुंतला रावत
जाहिदा
बृजेंद्र सिंह ओला
राजेंद्र दुरहा
मुरली लाल मीणा

सचिन पायलट की ओर से कैबिनेट में शामिल होंगे ये नेता

विश्वेंद्र सिंह
रमेश मीणा
हेमाराम चौधरी
बृजेंद्र ओला
मुरारी मीणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here