योगी के मंत्री ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, बोले, “उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है”

उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है, "अखिलेश यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है…" कुछ समय पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा एक ट्वीट किया था, जिसके जवाब में यह ट्वीट किया गया।

0
521
चित्र साभार: ट्विटर @ANI

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब से मुख्यमंत्री की गद्दी से उतरे हैं। तब से लेकर आज तक लगातार उनकी ओर से योगी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कभी कानून व्यवस्था को लेकर कभी गुंडाराज को लेकर,कभी महिला सुरक्षा को लेकर, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बरसते रहे हैं हालांकि उनके कार्यकाल में इससे भी ज्यादा दुर्गति उत्तर प्रदेश की हुई थी यह उन्हें याद नहीं रहता!

इसी बीच कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होने लिखा था “बहुरंगी व बड़े मानसिक क्षितिज की उम्मीद रखने वाली फिल्म इंडस्ट्री आज की एकरंगी व संकीर्ण सोच वाली सत्ता के रहते कभी भी विकसित नहीं हो सकती। कल को ये लोग फ़िल्म के विषय, भाषा, पहनावे व दृश्यों के फ़िल्मांकन पर भी अपनी पाबंदियाँ लगाएँगे।
मान्यवर अभिनय व भ्रमण छोड़ प्रदेश सँभालें!”

उनके इसी ट्वीट पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, आपकी हालत भी कुछ उसी तरह लग रही है अखिलेश जी, प्रदेश में फिल्म सिटी आने से आप परेशान लग रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के मुंबई दौरे से कई लोग परेशान हैं। योगी राज में प्रदेश में विकास हो रहा है और लोग यहां आना चाह रहे हैं, इससे दूसरे बेवजह परेशान हो रहे हैं।”

हम आपको बता दें यह पूरा विवाद फिल्म सिटी को लेकर है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में एक बड़ी और अद्भुत फिल्म सिटी बनाई जाए। वही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केवल अपनी राजनीतिक एजेंडे के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस कदम का विरोध कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here