उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे योगी आदित्यनाथ का भविष्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद योगी को मिल सकता है बड़ा मौका

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। कल हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये बात तय हो गयी कि यूपी की जीत योगी आदित्यनाथ के लिए बहुत ही आवश्यक होने वाली है।

0
200
चित्र साभार: ट्विटर @CMOfficeUP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां ताल ठोक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर नीतियां तय की गई। और विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारियां भी दी गई। हमेशा की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी मूड में आ चुकी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के सभी बड़े कद्दावर नेता उत्तर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। यूपी का चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां पर लोकसभा की 80 और विधानसभा की 403 सीटें हैं। यानी कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश की राजनीति से होकर ही गुजरता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भविष्य को लेकर भी आप बहुत सारी चर्चाएं हो रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनाव और लड़कर शायद राजनीति से किनारा कर सकते हैं। ऐसे में पार्टी की सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस स्थिति में इस समय भारतीय जनता पार्टी है वही स्थिति आगे कैसे बरकरार रखी जाए। ऐसे में पार्टी के पास एक बड़ा और एक ऐसा चेहरा होना चाहिए जिस पर लोग नरेंद्र मोदी की तरह भरोसा करें। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कद पार्टी में लगातार बढ़ रहा है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही भौतिक रूप से मौजूद थे बाकी सभी मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे।इसके अलावा सीएम योगी ने ही पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जो कोई राष्ट्रीय नेता ही पेश कर सकता है। इसका अर्थ यह है कि भारतीय जनता पार्टी अब योगी आदित्यनाथ को केंद्र की ओर लाने का मन बना रही है। इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा बनेंगे या नहीं। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ का बढ़ता हुआ कद भारतीय जनता पार्टी के लिए एक विकल्प जरूर बन रहा है।

देश के विभिन्न हिस्सों में जब भी कोई चुनाव होता है तो वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जरूर रैलिया करते हैं। लेकिन एक और शख्स होता है जिसकी ताबड़तोड़ रैलियां भारतीय जनता पार्टी की विजय का प्रतीक बनती हैं। उस नेता का नाम है योगी आदित्यनाथ… कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि विभिन्न रैलियों में योगी, मोदी और जय श्रीराम के नारे भी लगाए जाते हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि जल्दी ही यूपी में विजयी होने के बाद योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here