खुशखबरी: भारत सरकार जल्द ही लॉन्च कर सकती है 1, 2, 5 और 10 के सिक्के, जानिए देखने में कैसे लगेंगे ये सिक्के

भारत सरकार अब जल्द ही , 2, 5,10 और 20 के नए सिक्के लॉन्च करने वाली है। इन सिक्कों की डिजाइन के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि एक रुपये के सिक्के के अगले हिस्से पर अशोक स्तंभ बना होगा और सत्यमेव जयते लिखा होगा।

0
217

केंद्र सरकार जल्द ही 1, 2, 5,10 और 20 के सिक्के लॉन्च कर सकती हैं। इनके लिए नई अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। ये अधिसूचना नोटबंदी की बरसी यानि 8 नंबर को जारी की गयी थी। संयोग की बात यही है कि जिस तरह पांच साल पहले 500 और 1000 के पुराने नोट बंद किये गए थे। उसी दिन सिक्कों की अधिसूचना जारी कर दी गयी। ये ख़बर आते ही अब सभी लोग जानना चाहते हैं कि ये नए सिक्के कैसे दिखेंगे? किस धातु के बने होंगे? क्या लिखा होगा? सिक्के पर किसकी मुहर होगी? इन सभी सवालों का जबाब आपको इस लेख में मिलने वाला है।

ऐसा होगा 1 रूपये का सिक्का

रिपोर्ट में अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सिक्के की एक ओर अशोक स्तम्भ बना होगा और सत्यमेव जयते लिखा होगा। वहीं हिंदी और अंग्रेजी भाषा में इंडिया लिखा होगा। पिछले हिस्से पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आधिकारिक लोगो भी सिक्के पर लगा मिलेगा। लोगो के नीचे 1 ₹ लिखा होगा। अंग्रेजी में “75TH YEAR OF INDEPENDENCE” लिखा होगा। जिस साल सिक्का बनेगा, उस साल को वहां दर्ज किया जायेगा।

2 रूपये के सिक्के की प्रमुख विशेषताएं

बताया जा रहा है कि 2 रुपये के सिक्के के आगे के भाग पर अशोक स्तंभ बना होगा और  सत्यमेव जयते लिखा होगा। 1 रूपये के सिक्के की तरह हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। पिछले हिस्से पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आधिकारिक लोगो दर्ज होगा। लोगो के नीचे 2₹ लिखा होगा। अंग्रेजी में “75TH YEAR OF INDEPENDENCE” लिखा होगा। उस साल का नाम लिखा जायेगा ज़ब ये सिक्का बनेगा।

5 रूपये के सिक्के की खासियत

रिपोर्ट के अनुसार 5 रुपये के सिक्के के अगले हिस्से पर अशोक स्तंभ बना होगा और सत्यमेव जयते लिखा होगा।1 और 2 रूपये सिक्के की भांति हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। पिछले हिस्से पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आधिकारिक लोगो लगा होगा। लोगो के नीचे 5₹ लिखा होगा। अंग्रेजी में “75TH YEAR OF INDEPENDENCE” लिखा होगा। जिस साल सिक्का बनेगा, वह साल दर्ज होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here