भारत में 1 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा टीके लगाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन हुआ खुश, प्रमुख वैज्ञानिक ने सलाह के साथ दी बधाई

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को बधाई दी है। भारत ने शुक्रवार को यह उपलब्धि हासिल की। WHO की प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन (Dr Soumya Swaminathan) ने ट्वीट के जरिये टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल हजारों लोगों को बधाई दी है।

0
504
सांकेतिक चित्र

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में भारत में बड़ी विजय प्राप्त कर ली है। कोरोना संक्रमण के खिलाफ भारत ने शुक्रवार को 1 दिन में एक करोड़ वैक्सीन के डोज दिए हैं। जिसे लेकर वैश्विक मंच पर भी भारत की खूब तारीफ हो रही है। WHO की प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन (Dr Soumya Swaminathan) ने ट्वीट के जरिये टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल हजारों लोगों को बधाई दी है। उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी इसे ‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’ बताया था। देश की आधे से ज्यादा वयस्क आवादी कोविड-19 के खिलाफ कम से कम एक खुराक हासिल कर चुकी है। स्वामीनाथन ने ट्वीट किया, ‘भारत ने 50 फीसदी वयस्क आबादी (कम से कम एक डोज) का आंकड़ा हासिल कर लिया है। 62 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं, बीते दिन 10 करोड़ दिए गए! इसमें शामिल हजारों कर्मियों को शुभकामनाएं…. टीकाकरण के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत निवारक उपाय सभी की रक्षा करेंगे!’ एक्सपर्ट्स लगातार तेज टीकाकरण की बात पर जोर दे रहे हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, ‘आज टीकाकरण के रिकॉर्ड आंकड़े रहे। एक करोड़ के आंकड़े को पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीकाकरण कराने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।’ सरकारी आंकड़े बताते हैं कि शुक्रवार को कुल 1 करोड़ 64 हजार 376 डोज दिए गए…इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8.82 लाख खुराकें 16 अगस्त को दी गई थीं। नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) के प्रमुख डॉक्टर एनके अरोड़ा ने इसे गर्व का विषय बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश जल्द ही एक दिन में 1.25 करोड़ लोगों को वैक्सीन दिए जाने की उम्मीद है। इस साल के अंत तक टीकाकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिे देश को 31 दिसंबर तक हर रोज 1 करोड़ डोज देने होंगे।

कोरोना संक्रमण की स्थिति

आज यानी 28 अगस्त 2021 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 46,759 नए मामले सामने आए हैं, 509 लोगों की जान गई है जबकि 31,374 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। इस समय केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा 195,796 मामले सक्रिय हैं वहीं महाराष्ट्र में 55,091, कर्नाटक में 18,996, तमिलनाडु में 17,797 और आंध्रप्रदेश में 15,050 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here