दिल्ली महिला आयोग की पंचायत सदस्य ने अपने पति को पीटकर मार डाला

0
331

अज़ब विडम्बना है इस देश की, जहाँ एक तरफ़ सरकार नारी सशक्तिकरण पर ज़ोर दे रही है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली का एक इलाका एक महिला के आतंक से परेशान है। बड़ी बात ये है कि वो ‘दिल्ली महिला आयोग’ की पंचायत सदस्य है। दिल्ली के नरेला इलाके में रहने वाली सलमा के आतंक से ना सिर्फ उसके घर वाले परेशान है बल्कि आस-पास के लोग भी आहत हैं। सलमा अक्सर अपने देवर और ससुर पर रेप का झूठा केस लगा कर उनसे पैसे ऐंठती है। हद तो तब हो गयी जब उसने अपने पति जावेद को ही पीट-पीट कर मार डाला।

जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तुरन्त ही नरेला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी। वहाँ से आरोपी महिला को तुरन्त ही गिरफ़्तार कर लिया गया है। हालाँकि अभी तक सलमा द्वारा उसके पति की हत्या का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस उस बारे में जानकारी जुटाने के लिए प्रयासरत है। महिला के गिरफ़्तार होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी उसकी शिकायत की। लोगों का कहना है कि वो महिला काफ़ी दबंग प्रवृति की है। उसके आतंक से आस-पास के लोग भी काफ़ी आहत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here