क्या है श्रेया घोषाल और पराग अग्रवाल के बीच का कनेक्शन, क्यों 11 साल पुराने ट्वीट हो रहे हैं वायरल

भारतीय मूल के नागरिक पराग के सीईओ नियुक्त होने के बाद श्रेया घोषाल और पराग अग्रवाल दोनों के पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। आइए ,जानते हैं कि आखिर क्या मामला है।

0
216

भारतीय मूल के नागरिक पराग अग्रवाल को ट्विटर का CEO बना दिया गया है। आपको बता दें कि पराग अग्रवाल मुख्य रूप से भारत के रहने वाले हैं और उन्होंने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पराग के सीईओ बनने के बाद श्रेया घोषाल की तरफ से सोशल मीडिया पर बधाइयां दी गई हैं। लेकिन इसी बीच ट्विटर यूजर्स ने पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल के बीच के कनेक्शन के बारे में जान लिया है। श्रेया और पराग के बीच हुए ये 11 साल पुराने ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रेया घोषाल और पराग अग्रवाल काफी अच्छे मित्र हैं। श्रेया घोषाल ने 2010 में अपने एक ट्वीट में कहा था कि मुझे एक और बचपन का दोस्त मिला है। जो खाने का शौकीन है और ट्रैवलिंग का भी शौक रखता है। उन्होंने आगे लिखा था कि पराग एक स्टैनफोर्ड स्कॉलर है! उन्होंने पराग को फॉलो करने की अपील की थी। आपको बता दें यह ट्वीट श्रेया ने जन्मदिन से 1 दिन पहले किया गया था। इस ट्वीट में श्रेया घोषाल पराग को जन्मदिन की बधाइयां दे रही थीं। पराग की तरफ से भी श्रेया घोषाल के साथ फोटो शेयर की थी। पराग ने लिखा, ‘श्रेया घोषाल आप काफी प्रभाव वाली शख्स हैं। कई ट्विटर मैसेज आ रहे हैं।

ट्विटर के सीईओ बनने के बाद श्रेया घोषाल ट्वीट करके पराग अग्रवाल बधाई को दी। कहा – ‘बधाई पराग, हमें तुम पर गर्व है! हमारे लिए एक बड़ा दिन है। हम सभी इस खबर का जश्न मना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here