मात्र 11 रुपयों के लिए युवक को ज़िंदा जलाया

0
215

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से मानवता को शर्मशार करने वाली एक ख़बर सुनने में आयी है। यहाँ पर दबंगों ने एक युवक को महज इसलिए जिंदा जला दिया, क्योंकि उसने युवकों से बकाया राशि वापस माँगने की हिम्मत कर दी थी। वो भी कोई लाख दो लाख रुपये की राशि नहीं बल्कि महज़ 11 रुपये की उधार राशि। युवक को दुकान में बंद कर आग के हवाले कर दिया गया। गम्भीर हालत में जले हुए युवक को कानपुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की विस्तृत जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की सघन जाँच कर रही है। युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है। डॉक्टर उसका इलाज़ कर रहे हैं। युवक के होश में आने के बाद ही घटना की सम्पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। अभी तक आरोपियों को पकड़ा गया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन ख़बर लिखे जाने तक आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने की कोई सूचना नहीं मिली थी। इस आग में किसी और के भी घायल होने की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here