रिलायंस के शेयर में जबरजस्त उछाल: 100 अरब डॉलर के करीब पहुंची मुकेश अंबानी की संपत्ति, जानिए कितनी दौलत के स्वामी हुए मुकेश अंबानी

एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। रिलायंस के शेयरों में आई जोरदार तेजी से अंबानी की नेटवर्थ में एक दिन में 3.71 अरब डॉलर यानी करीब 27081 करोड़ रुपये की तेजी आ गयी है।

0
622

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की दौलत लगातार बढ़ती जा रही है।  आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। रिलायंस के शेयरों में आई जोरदार तेजी से अंबानी की नेटवर्थ में एक दिन में 3.71 अरब डॉलर यानी करीब 27081 करोड़ रुपये की तेजी आ गई है
आपको बता दें कि इस साल अब तक उनकी कुल संपत्ति में 15.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अब वे 92.6 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। वह दुनिया के अमीरों की सूची में 12वें स्थान पर हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 94.60 अंक यानी 4.12 फीसदी के उछाल के साथ 2388.25 पर बंद हुआ है।कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 15,14,017.50 करोड़ रुपये हो गया है।

विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची

जेफ बेजोस
एलन मस्क
स्पेस एक्स
बर्नार्ड अर्नाट
बिल गेट्स
मार्क जुकरबर्ग
लैरी पेज
सर्जी ब्रिन
स्टीव वाल्मर
लैरी एलिसन
वॉरेन बफेट

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

मुकेश अंबानी
गौतम अडानी
शिव नाडर
राधाकृष्ण दमानी
उदय कोटक
लक्ष्मी मित्तल
कुमार बिड़ला
सायरस पूनावाला
दिलीप सांघवी
सुनील मित्तल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here