पाकिस्तान और भारत के बीच फिर शुरू होगा व्यापार, कश्मीर से 370 हटाने के बाद से ठप था ट्रेड

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार को लेकर इमरान खान की कैबिनेट ने बड़ा फैसला कर दिया है। आर्थिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट ने भारत के साथ ट्रेड को मंजूरी दे दी है। अब पाकिस्तान जून 2021 तकभारत से कपास की आयात करेगा।

0
498

भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंध किसी से भी छिपे हुए नहीं है। पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश है वहीं दूसरी तरफ भारत लगातार उन्नति के पथ पर दोगुनी गति से बढ़ता हुआ राष्ट्र है। दोनों देशों के बीच संबंध हमेशा से अच्छे नहीं रहे हैं इसी बीच खबर आ रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार फिर से शुरू होने वाला है। इमरान खान की कैबिनेट ने इस मामले पर बड़ा फैसला ले लिया है आर्थिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट ने भारत के साथ ट्रेड को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है अब पाकिस्तान जून 2021 तक भारत से कपास का आयात करेगा। वहीं दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है पाकिस्तान चीनी को लेकर भी जल्द ही फैसला ले सकता है और चीनी के आयात पर भी मुहर लगाई जा सकती है।

आपको बता दे पाकिस्तान की कैबिनेट इकोनामिक कोआर्डिनेशन कमेटी ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट में भारत के साथ कपास और चीनी का ट्रेड शुरू करने की अपील की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के पश्चात पाकिस्तान आधिकारिक रूप से भारत के साथ व्यापार शुरू करने की तैयारी में है।

हम सभी जानते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार संबंधों में खटास आती रही है। क्योंकि पाकिस्तान की जमीन पर पलने वाले आतंकवादियों ने भारतीय सैनिकों को हमेशा नुकसान पहुंचाया है। वर्ष 2019 में जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया उसके बाद से लेकर अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी व्यापार नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों पर 200% अधिक ड्यूटी लगाई दी गई। पाकिस्तान में आया कमीनी और कपास को लेकर इसलिए लिया है क्योंकि इन दोनों वस्तुओं के लिए पाकिस्तान को बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here