भारत के 10 सबसे लम्बे रेलवे प्लेटफार्म

0
2110

भारतीय रेल जिसका, अपना एक इतिहास है। अपने शुरुआती दौर से लेकर अब तक भारतीय रेल ने कई बड़े इतिहास रचे हैं। ब्रिटिश शासन काल में शुरु हुई भारतीय रेल सेवा ने अब तक यात्रियों की सुविधा के अनुसार कई बड़े बदलाव किए हैं। भारत की पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चलाई गई थी तथा इस सफ़र की कुल दूरी 35 कि.मी थी।

वर्तमान समय में भारतीय रेल यातायात तथा सामान की ढुलाई जैसी बुनियादी आवश्यकताओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और उनके सफर को यादगार बनाने की दिशा में समय समय पर कई सकारात्मक प्रयास किये हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्लेटफार्म सम्बन्धी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, वे कौन-कौन से प्लेटफार्म हैं जो देश के सबसे लंबे प्लेटफार्मों की सूची में आते हैं? यदि नहीं तो, आइए जानते हैं-

1. गोरखपुर जंक्शन, उत्तर प्रदेश

देश के सबसे बड़े प्लेटफार्म होने का गौरव हासिल है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन को। उत्तर भारतीय रेलवे ज़ोन में आने वाले गोरखपुर जंक्शन के इस स्टेशन की कुल लंबाई 1,366 मीटर की है जो इसे देश का सबसे लम्बा स्टेशन बनाता है। दिल्ली और बिहार के मार्ग में आने वाले इस मुख्य स्टेशन से रोज़ाना 189 ट्रेनें गुज़रती हैं।

ImageSource : https://gauravtiwari.org/wp-content/uploads/2013/09/gorakhpur-junction-panorama2-600x400@2x.jpg

2. कोल्लम जंक्शन, केरल

दक्षिण भारत के राज्य केरल के कोल्लम जंक्शन रेलवे स्टेशन को भारत के दूसरे सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है। इस प्लेटफार्म की लंबाई 1,180.5 मीटर की है। कोल्लम रेलवे स्टेशन से अधिकतर ट्रेनें भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ी हुई हैं, जिनमें नई दिल्ली, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, इंदौर, भोपाल, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, आदि शामिल हैं। यह स्टेशन उन तमाम सुविधाओं से परिपूर्ण है जो एक यात्री को सुखद यात्रा का अनुभव करवाती हैं।

Attribution: Arunvrparavur at English Wikipedia [GFDL (http://www.gnu.org/copyleft/fdl.html) or CC BY-SA 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/3.0)]

3. खड़गपुर जंक्शन, पश्चिम बंगाल

रोज़ाना क़रीबन 275 ट्रेनों की आवाजाही में व्यस्त रहने वाला खड़गपुर जंक्शन भारत का तीसरे सबसे लम्बे प्लेटफार्म वाला रेलवे स्टेशन है, जिसके प्लेटफार्म की कुल लंबाई 1072.5 मीटर है। पश्चिम बंगाल में स्थित ये जंक्शन हावड़ा से मुंबई, चेन्नई से दिल्ली और दिल्ली से भुवनेश्वर को आपस में जोड़ता है।

Attribution: Biswarup Ganguly [GFDL (http://www.gnu.org/copyleft/fdl.html), CC BY 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by/3.0), GFDL (http://www.gnu.org/copyleft/fdl.html) or CC BY 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by/3.0)]

4. बिलासपुर रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है बिलासपुर रेलवे स्टेशन, जिसके प्लेटफार्म को देश का चौथा सबसे लंबा प्लेटफार्म होने का गौरव प्राप्त है। इसके प्लेटफॉर्म की कुल लंबाई क़रीबन 802 मीटर की है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ज़ोन वाला यह रेलवे स्टेशन देश के मुख्य रेलवे स्टेशनों में से एक तो है ही साथ ही ये ज़ोन रेलवे राजस्व में तक़रीबन 20% की भागीदारी देता है।

Image Source: https://st.indiarailinfo.com/kjfdsuiemjvcya22/0/6/4/5/4043645/0/img20181126wa0064119705.jpg

5. झाँसी जंक्शन, उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित उत्तर प्रदेश का शहर झाँसी जहां से पूरे देश के लिए रेलगाड़ियां एक दिशा से दूसरी दिशा में जाती हैं। 24 घण्टे रेलगाड़ियों का सफ़र यहां जारी रहता है, इंटरसिटी हब माना जाने वाला यह स्टेशन कश्मीर से कन्याकुमारी, दिल्ली से मुंबई और चेन्नई के शहरों को जोड़ता है। 2526 फ़ीट यानी 770 मीटर लम्बे प्लेटफ़ॉर्म होने के कारण इसे देश के पांचवे सबसे लंबे प्लेटफॉर्म के रूप में जाना जाता है। साथ ही झाँसी को विश्व का सातवां सबसे लम्बा स्टेशन होने का भी गौरव हाँसिल है।

Attribution: Hiroki Ogawa [CC BY 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by/3.0)]

6. सोनपुर रेलवे स्टेशन, बिहार

बिहार राज्य का सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को देश के छटे सबसे लम्बे प्लेटफार्म का दर्जा प्राप्त है। अगर बात सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई की की जाए तो इसकी कुल लम्बाई 738 मीटर है। 6 प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज वाले इस स्टेशन पर लगभग हर ट्रेन रुकती हैं। सोनपुर रेलवे स्टेशन को भारत के व्यस्ततम प्लेटफार्म में से एक माना जाता है।

Image Source: http://st.indiarailinfo.com/kjfdsuiemjvcya21/0/0/2/1/2214021/0/wp20170327135124pro3817707.jpg

7. नवद्वीप धाम रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल

वर्ष 1913 में निर्मित इस रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म को देश के सातवें सबसे लंबे प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है। तीन प्लेटफार्म वाला नवद्वीप धाम रेलवे स्टेशन हावड़ा से 105 कि.मी दूर स्थित है। बन्देल कटवा लाइन पर बना यह स्टेशन आस पास बने दूसरे स्टेशनों से बेहतर संचार व्यवस्था से युक्त है। यहाँ बने तीन प्लेटफार्म में से एक 720 मीटर (2,362 फ़ीट) लंबा है। यहां से बिहार, ओड़िशा, कोलकाता और असम जैसे मुख्य राज्यों को जोड़ने वाली गाड़ियाँ निकलती हैं।

Attribution: শক্তিশেল [CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0)]

8. कोयम्बटूर सिटी रेलवे स्टेशन, तमिलनाडु

कोयम्बटूर सिटी रेलवे स्टेशन दक्षिण भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है और अपने व्यस्त नेटवर्क के कारण इसे तमिलनाडु क्षेत्र से उच्च राजस्व देने वाला रेलवे स्टेशन भी कहा जाता है। इस रेलवे स्टेशन पर स्थित प्लेटफार्म को देश का आँठवा सबसे लंबा प्लेटफार्म है, जिसकी लम्बाई 411.2 मीटर है। 16 प्लेटफार्म और 20 ट्रैकों वाला ये स्टेशन चार बड़ी लाइन्स को जोड़ता है। कोयम्बटूर से शोरनौर, कोयम्बटूर से मीतुप्लायं, कोयम्बटूर से चेन्नई और कोयम्बटूर से पोल्लाची।

Attribution: Prinzy555 [CC BY-SA 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/3.0)], from Wikimedia Commons

9. नागपुर जंक्शन, महाराष्ट्र

प्रतिदिन देश के अलग अलग हिस्सों के लगभग 66000 यात्रियों को संभालने वाले इस स्टेशन को नागपुर जंक्शन के नाम से जाना जाता है। 44 से अधिक ट्रेनें रोज़ यहाँ से गुजरती हैं। इस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को देश के नौवें सबसे लंबे प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है, जिसकी लम्बाई 308.66 मीटर है। अपनी स्वच्छता और साफ़ सफाई के लिए यह स्टेशन देशभर में खासा मशहूर है।

Attribution: Ganesh Dhamodkar [CC BY 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by/3.0)], from Wikimedia Commons

10. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली

देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, क़रीब 400 ट्रेनों की आवाजाही को रोज़ संभालना खासा मुश्किल काम है। तो वही 5 लाख यात्री रोज़ नई दिल्ली से देश के अलग अलग कोनों में जाने के लिए ट्रेन यातायात का इस्तेमाल करते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म देश का दसवां सबसे लंबा प्लेटफार्म है, जिसकी लम्बाई 214.42 मीटर है। इस स्टेशन पर 16 प्लेटफार्म और 18 ट्रैक हैं साथ ही अपनी व्यस्तता के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पूरे देश भर में प्रसिद्ध है।

Attribution: Bruno Corpet (Quoique) [GFDL (http://www.gnu.org/copyleft/fdl.html) or CC BY-SA 3.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/3.0)], from Wikimedia Commons

तो ये थे भारत के 10 सबसे लम्बे प्लेटफार्म जो न केवल भारत में ही बल्कि ऐशिया के कई देशों में स्थित कई प्लेटफार्मों से लम्बाई के मामले में काफी आगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here