भारत के 10 सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान

0
11880

राष्ट्रीय उद्यान या नेशनल पार्क, किसी क्षेत्र का एक ऐसा भाग होता है जो वन्य-जीवों के लिए औपचारिक रूप से संरक्षित किया जाता है। भारत में छोटे-बड़े कई राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिन्हें वन्य अभ्यारण भी कहा जाता है। इनमें से कई अभ्यारण कुछ विशेष प्रजाति वाले वन्य-जीवों के संरक्षण के लिए जाने जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे ऐसे पशु पक्षियों की प्रजातियां लुप्त होती जा रही हैं। गौरतलब है कुछ राष्ट्रीय उद्यानों द्वारा लुप्त होती प्रजातियों को बचाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो कि बेहद ज़रूरी भी है।

येलोस्टोन नेशनल पार्क विश्व का पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसे 1872 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बनवाया था। साथ ही भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान हेली नेशनल पार्क है जिसे 1936 में बनाया गया था जिसे अब हम सब जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के नाम से जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने क्षेत्रफल के आधार पर देश के वो 10 सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान कौन से हैं जिन्हें आपने कभी न कभी जरूर देखा होगा। आइये जानते हैं कौन से हैं वो दस राष्ट्रीय उद्यान-

1. हेमिस राष्ट्रीय उद्यान, लेह

नॉर्थ इंडिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है हेमिस नेशनल पार्क, जो कि जम्मू और कश्मीर के लेह में दक्षिण-पूर्व की ओर 40 कि.मी की दूरी पर स्थित है। हेमिस नेशनल पार्क को हाई एलटीटुड राष्ट्रीय पार्क कहा जाता है। यह वन्य प्राणियों के लिए भारत का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है जो कि 4,400 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसको वर्ष 1981 में निर्मित किया गया था। हेमिस राष्ट्रीय उद्यान, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है जहां बर्फ में पाई जाने वाली लिओपार्ड के अलावा हिरण, मकाऊ, लाल भेड़िया, गिद्ध और गोल्डन ईगल जैसे कई जानवर देखने को मिलते हैं।

Attribution: Snow Leopard Conservancy/Jammu & Kashmir Wildlife Protection Department [Public domain]

2. मरूभूमि राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान

भारत का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में स्थित मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान, 8 मई 1981 को इसकी स्थापना की गई थी। 3,162 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ यह उद्यान काले रंग के चिंकारा को संरक्षण देने के लिए ख़ासा प्रसिद्ध है। राजस्थान का राज्य पक्षी गोडावण जिसे ग्रेट इंडियन बर्ड भी कहा जाता है, यहां पाया जाता है। इस अभ्यारण में रेगिस्तानी सांपों की कई प्रजातियां भी देखने को मिलतीं हैं।

Image Source: http://static.samacharjagatlive.com/newscdn/resources/uploads/ALL-NEWS/15122016/1481792808.jpg

3. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान हमारे देश का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तरकाशी ज़िले में भागीरथी नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में स्थिति है। अगर बात इसके क्षेत्रफल कि की जाये तो यह 2,390 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। अभ्यारण की पूर्वोत्तर सीमा तिब्बत के साथ अंतराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। इस उद्यान के आस-पास का क्षेत्र बर्फ के पहाड़ो से घिरा हुआ है जो की इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और भी बड़ा देता है।

Attribution: DipankarSen68 [CC BY-SA 4.0 (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0)]

4. नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान, अरुणाचल प्रदेश

उत्तर पूर्वी राज्यों में से एक अरुणाचल प्रदेश में स्थित है देश का चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान जिसे नमदाफा उद्यान के नाम से जाना जाता है, यह अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित नमदाफा अपने अभ्यारण के लिए जाना जाता है। क्षेत्रफल के अनुसार यह लगभग 1,985 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इससे जुडी एक दिलचस्प बात यह भी है कि इस उद्यान से नमदाफा नदी बहती है। यह न सिर्फ रोमांचकारी बल्कि चुनौतीपूर्ण भी है क्योंकि यहाँ कई पशु पक्षी और वनस्पतियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। मिथुन के नाम से जाना जाने वाला शानदार गौर, हाथी, जंगली भैंसा, हिमालयान भालू, जंगली बकरी, कस्तूरी मृग, बिन्टूरांग और लाल पांडा इस क्षेत्र में पाए जाने वाले मुख्य जानवर हैं।

Image Source: http://1.bp.blogspot.com/-k_lrTCCooH0/VGx0BaTzU9I/AAAAAAAAB5E/y9ED047MEUg/s1600/DSC09541.JPG

5. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, सिक्किम

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल, भारत के सिक्किम राज्य में स्थित कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, जिसका नाम कंचनजंघा पर्वत के नाम पर रखा गया है, भारत का पांचवां सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। कंचनजंघा नेशनल पार्क के अलावा यहां बायोस्फीयर रिज़र्व भी है। बात अगर इसके क्षेत्रफल की करें तो यह 1,784 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1977 में की गई थी। यहाँ जानवरों की कई प्रजातियाँ जैसे कि हिम तेंदुआ, हिमालय का काला भालू, लाल पांडा, एवं बार्किंग हिरण (भौंकने वाला हिरण) आदि पाई जाती हैं।

Image Source: https://www.anandabazar.com//polopoly_fs/1.437173.1468791949!/image/image.jpg_gen/derivatives/landscape_910_607/image.jpg

6. गुरु घासीदास राष्ट्रीय पार्क, छत्तीसगढ़

जैव विविधता से समृद्ध राज्य छत्तीसगढ़ जहां हैं वहां देश का छठा सबसे बड़ा नेशनल पार्क जिसे गुरु घासीदास राष्ट्रीय पार्क के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 1981 में हुई थी। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान वास्तव में पूर्व संजय नेशनल पार्क का एक हिस्सा है। जब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से अलग हुआ तब इस पार्क को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे गठित किया गया था। बात अगर इसके क्षेत्रफल की करें तो यह कुल 1440.7 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जो इसे देश का छठा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान बनाता है।

Image Source:  https://i.ytimg.com/vi/JkdOGh3BFQE/maxresdefault.jpg

7. गिर नेशनल पार्क, गुजरात

गिर नेशनल पार्क जिसकी स्थापना सन 1965 में हुई थी, विश्वभर में गिर के जंगल यहां संरक्षित बब्बर शेरों के लिए प्रसिद्ध हैं। जूनागढ़ नगर से 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम झाड़ीदार और पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है गिर नेशनल पार्क। यह भारत का सातवां सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि 1,412 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सन 1913 में गिर वन संरक्षित क्षेत्र को स्थापित किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य एशियाई शेरों को संरक्षण प्रदान करना था। गिर नेशनल पार्क में अन्य वन्य प्राणियों की प्रजातियां भी हैं उनमें तेंदुआ, जंगली सूअर, हिरन, नीलगाय, चौसिंगा हिरन और चिंकारा शामिल हैं। इस क्षेत्र के बीच में स्थित विशाल जलाशय में कुछ मगरमच्छ भी पाये जाते हैं।

Image Source:  http://www.team-bhp.com/forum/attachments/route-travel-queries/895098d1330480199-gir-forest-rendezevous-lion-king-img_5557.jpg

8. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल

भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होने का गौरव हासिल है पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरवन नेशनल पार्क को, साथ ही यह पार्क भारत का आठवां सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है। सुंदरवन का पूरा क्षेत्र खारे पानी में पनपने वाले मैंग्रूव (mangroove) के पेड़ों से भरा पड़ा है। यह राष्ट्रीय उद्यान गंगा नदी के डेल्टा क्षेत्र के सुंदरवन क्षेत्र में स्थित है। बात अगर क्षेत्रफल की करें तो यह 1,330 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसका निर्माण 1984 में राज्य के वन्यप्राणियों तथा पशु पक्षियों को संरक्षण प्रदान करने के लिए किया गया था। आज यहां टीजर्स के अलावा रेप्टाइल और अन्य दुर्लभ पशुओं की प्रजातियां भी देखी जाती हैं।

Image Source: https://3.bp.blogspot.com/-rcZ3UBjezmc/WK7NpHP97OI/AAAAAAAAHT4/xcP0iZPCPnomi3Mfdurlky8axA3BJAZhACLcB/s1600/Sajnekhali-Gate-sundervan-national-park.jpg

9. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड

जिम कार्बेट भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसकी स्थापना 1936 में की गई थी, पहले इसे हैली नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता था। 1957 में प्रसिद्ध प्रकृतिवादी स्वर्गीय जिम कार्बेट की याद में पार्क का नाम कॉर्बेट नेशनल पार्क रखा गया। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के दो ज़िले में फैला हुआ है, पार्क का ज्यादातर हिस्सा पौढ़ी गढ़वाल और बाकि का हिस्सा नैनीताल ज़िले में पड़ता है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क देश का नौंवा सबसे बड़ा पार्क है इसका क्षेत्रफल 1,318 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहाँ हाथी, चीता तथा शेर बहुत मात्रा में पाए जाते हैं। पार्क में 110 प्रकार के पेड़, 50 स्तनपायी नस्ल के प्राणी, पक्षियों के 580 जातियाँ, 25 प्रकार के रेंगने वाले जीव पाए जाते हैं।

Image Source:  https://3.bp.blogspot.com/-BrV2ptJBTAQ/W9DSCrfsQ9I/AAAAAAAAOqo/uk98_8bbcowV6bc821Lxr41L2oNqAUePgCLcBGAs/s1600/corbett-national-park_1465920437.jpeg

10. इंद्रावती नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़

प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है देश का दसवां सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान, इंद्रावती नेशनल पार्क। जिसकी स्थापना 1975 में की गई थी और 1983 में इसे टाइगर प्रोजेक्ट की मान्यता दी गयी। इंद्रावती पार्क को राज्य के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक गिना जाता है, यहां की रोचक सैर का आनंद लेने और यहां के वन्यजीव अभ्यारण, जलप्रपातों, पहाड़ियों और प्राचीन मंदिरों को देखने के लिए ख़ूब पर्यटक यहाँ आते हैं। 1,258.4 वर्ग किलोमीटर में फैले इस राष्ट्रीय उद्यान में कई जंगली जानवरों की लुप्त होती प्रजातियों को संरक्षित करने का प्रयास किया जाता है।

Image Source: https://new-img.patrika.com/upload/images/2017/03/11/INDRAWATI--1489217099_835x547.jpeg

तो ये है हमारे देश के 10 सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान, जहाँ वन्य जीवों की अनेक प्रजातियों तथा प्राकृतिक सुंदरता को देखा, समझा और महसूस किया जा सकता है। हो सकता है आपने इन्हें देखा होगा लेकिन अगर नहीं तो फिर इंतज़ार किस बात का ? 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here