टीएमसी को लगेगा एक और बड़ा झटका, शुभेंदु का पूरा परिवार होगा भाजपा में शामिल

सूत्रों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले तृणमूल कांग्रेस को छोड़ने वाले शुभेंदु अधिकारी का पूरा परिवार भी अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेगा। उन्होंने कह दिया है कि हम तृणमूल कांग्रेस को प्रदेश से उखाड़ कर सकेंगे।

0
462
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4Bengal

पश्चिम बंगाल की राजनीति में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़कर अब भारतीय जनता पार्टी की ओर दौड़ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है और अब भी पूर्ण रूप से भगवाधारी हो गए हैं। शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि जब तक में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बना देंगे तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। इसी बीच यह भी बताया जा रहा है कि अब शुभेंदु अधिकारी का परिवार भी भाजपा ज्वाइन कर सकता है। शुभेंदु अधिकारी के छोटे भाई दिव्येंदु अधिकारी तथा उनके पिता सिसिर अधिकारी भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।

मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा था, “प्रदेश की सरकार ने केंद्रीय योजनाओं का नाम बदलकर उन्हें प्रशासन की योजना बताकर लॉन्च किया है।” उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया, “पश्चिम बंगाल की सरकार अपना पूरा फोकस केवल कोलकाता पर रखती है।ग्रामीण इलाकों को कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता। तृणमूल कांग्रेस के 21 सांसदों में से 10 सांसद कोलकाता से हैं। मैं विश्वासघाती नहीं हूं, मैं मेदिनीपुर आता हूं जो मातंगिनी जागरा, खुदीराम बोस तथा ईश्वर चंद्र विद्यासागर की भूमि है। मैं उस विरासत का वंशज हूं। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here