श्रीलंका बोर्ड के द्वारा 1 साल के लिए बैन किए गए ये खिलाड़ी, लगाया गया मोटा जुर्माना

पिछले महीने इंग्लैंड के दौरे के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण श्रीलंका बोर्ड के द्वारा शुक्रवार को कई खिलाड़ियों पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।इसके अलावा उन पर 1 साल का प्रतिबंध भी लगा है।

0
530

श्रीलंका की क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हो गया है। टी20 विश्व कप से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट ने तीन बड़े खिलाड़ियों पर एक साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लंघन करने के लिए शुक्रवार को सीनियर खिलाडि़यों कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणतिलका पर एक साल के प्रतिबंध के साथ एक करोड़ श्रीलंकाई रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान किसी ने इन तीनों को डरहम की सड़कों घूमते हुए कैमरे में कैद कर लिया था। उन्होंने टीम के बायो-बबल (कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए सुरक्षित माहौल) को तोड़ा था। इसके बाद उन्हें दौरे के बीच में घर वापस भेज दिया गया था। उन्हें एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली अनुशासनात्मक समिति का भी सामना करना पड़ा, जिसने डिकवेला के लिए 18 महीने के प्रतिबंध, जबकि मेंडिस और गुणतिलका के लिए दो साल के प्रतिबंध की सिफारिश की थी। एसएलसी की समिति ने हालांकि शुक्रवार को उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने पर छह महीने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। उनकी बाकी एक साल की सजा को निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबित सजा दो साल के लिए रहेगी और इस दौरान इन खिलाडि़यों को फिर से नियमों की अनदेखी करने से बचना होगा।

एसएलसी ने खिलाड़ियों पर तीन आरोप लगे हैं जिसमें कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों की अनदेखी करके दूसरे खिलाडि़यों को खतरे में डालने के साथ रात 10.30 बजे तक होटल के अपने कमरे में नहीं पहुंचना और देश व बोर्ड को बदनाम करना शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here