क्लाइमेट चेंज के कहर से खत्म हो रहा है ये शहर, बाढ़ और बारिश से तबाह हो रहे हैं लोगों के मकान

अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले और नाइजीरिया के फाइनेंशियल सेंटर लागोस अब तबाह होने की कगार पर है। बारिश के मौसम में बीते कई सालों से यहां बुरा हाल हो जाता है। मार्च से नवंबर महीनों के दौरान इस शहर में बाढ़ के हालात रहते हैं जिससे लोगों का जीवन कठिन हो गया है।

0
640

अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले और नाइजीरिया के फाइनेंशियल सेंटर लागोस अब तबाही की और बढ़ चुका है। बारिश और बाढ़ के पानी ने यहां के नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लागोस के 32 वर्षीय शख्स एसेलेबोर ओसेलुनामहेन ने सीएनएन से कहा है कि मैं बड़ी मुश्किल से अपने घर से निकल पाया हूं। बाढ़ के चलते सड़कों पर काफी ट्रैफिक रहता है। हम जितना आगे बढ़ते हैं, वाटर लेवल भी उतना ही बढ़ जाता है। यहां तक कि मेरी कार के बंपर तक पहुंच जाता है। यहां तक कि बाढ़ का पानी कार के भीतर भी कई बार घुस आता है। सोशल मीडिया पर अकसर ऐसे वीडियो और फोटो शेयर होते हैं, जिसमें शहर पूरी तरह पानी में डूबा नजर आता है। इसके चलते हर साल लागोस में 4 अरब डॉलर के कारोबार का नुकसान होता है।

आपको बता दें क्लाइमेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अटलांटिक के तट पर बसा 2.4 करोड़ की आबादी का लागोस शहर इस सदी के अंत तक रहने लायक नहीं रहेगा। इसकी वजह खराब ड्रेनेज सिस्टम और अनियंत्रित शहरी विकास है। नाइजीरिया की हाइड्रोलॉजिकल एजेंसी ने कहा कि यह बाढ़ सितंबर में और विनाशकारी होता है। यह महीना नाइजीरिया में बारिश के पीक का होता है। लागोस समुद्र के किनारे स्थित कई द्वीपों पर बसा हुआ है। तटीय इलाकों में जल स्तर बढ़ गया है और इसके चलते बस्तियों में पानी आ जाता है। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि क्लाइमेट चेंज के चलते यह हालात देखने को मिल रहे हैं और इस सदी के अंत तक यह शहर खत्म हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here