‘योग’ की दीवानी हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, इस अभिनेत्री ने शुरू किया था इंडस्ट्री में योग का चलन

योग हमारे तन, मन और मस्तिष्क के लिए काफी लाभकारी है। इस बात से हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं, इसलिए बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां जिम के बजाय योग को सोशल मीडिया पर अक्सर प्रमोट करते हुए नजर आती हैं।

0
579

आज इंटरनेशनल ‘योग दिवस’ 21 जून को मनाया जा रहा हैं। दुनिया में सभी ने योग को अपनाया हैं व साथ ही इसके द्वारा हुए फायदे के बारे में भी अक्सर बातें की जाती हैं। योग हमारे तन, मन और मस्तिष्क के लिए काफी लाभकारी हैं। इस बात से हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं, इसलिए बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां जिम के बजाय योग को सोशल मीडिया पर अक्सर प्रमोट करते हुए नजर आती हैं। आज हम आपको उन्ही कुछ हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका बॉलीवुड में अभिनय तो नहीं करती हैं, लेकिन वो इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम हैं। वह 47 साल की हैं, लेकिन कोई भी उनकी उम्र सीमा के बारे में सही आँकलन नहीं लगा सकता हैं और इसका राज भी योग हैं। मलाइका कई बार बता चुकी है कि वह खुद को फिट सिर्फ योग के कारण रखती हैं। वह कभी भी जिम नहीं जाती हैं। मलाइका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर योग से जुड़े हुए तथ्यों के बारे में भी बताती हैं। आप उनके कई वीडियोस इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं, जिसमें मलाइका योगा करती हुई दिखाई देती हैं।

शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री शिल्पा 46 साल की हैं, लेकिन खुद को फिट कैसे रखना हैं, इसका नुस्खा उन्हें काफी अच्छी तरह से पता हैं। अभिनेत्री की खूबसूरती का बस एक ही राज हैं और वो योग हैं। खुद शिल्पा कई बार कह चुकी है कि अगर आपको खुद को हमेशा के लिए फिट रखना हैं, तो योगासन प्रतिदिन करना चाहिए। यही वह तरीका हैं, जिससे आपके तन मन में फुर्ती आती हैं और आप एक्टिव रहने के साथ ही फिट भी रहते हैं। अभिनेत्री इंस्टाग्राम के जरिए अलग-अलग योगासन से जुड़ी जानकारी अपने चाहने वालों के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। शिल्पा के योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल भी होते हैं।

माधुरी दीक्षित

55 साल की माधुरी दीक्षित को इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं, लेकिन उनके प्रति आज भी फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई हैं। इसके पीछे की वजह उनकी खूबसूरती हैं, जिसे वो योग के जरिए मेंटेन करती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि योग बीमारियों से भी लोगों को दूर रखता हैं। हाल ही में इंटरनेशनल योग डे से पहले माधुरी ने योग करते हुए अपने कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

बिपाशा बासु

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा फिल्मों में काफी कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अगर हम यह कहे कि बॉलीवुड में योग का क्रेज बिपाशा बसु ने लाया था, तो कुछ गलत कहना नहीं होगा। जी हां बॉलीवुड में अगर किसी अभिनेत्री ने सबसे पहले योग के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश की थी, तो वो बिपाशा थी। अभिनेत्री आज तक योग पर कई video और CD बना चुकी हैं और उसे काफी पसंद भी किया गया हैं। बिपाशा ने इस बात को माना हैं कि उनकी परफेक्ट बॉडी के लिए वो योग का सहारा लेती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here