कोरोना के भारतीय स्ट्रेन पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता, कहा, ‘तेजी से हो रहा है ट्रांसमिट’

एक तरफ भारत संक्रमण के अधिकतम मामलों से जूझ रहा है।वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन में कोविड -19 तकनीकी दल से जुड़ी मारिया वेन ने बताया है कि भारतीय वेरियेंट B-1617 को निगरानी में रखा गया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न माना है।

0
469

भारत में प्रतिदिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इसीलिए देश एक बार फिर लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसी व्यवस्थाओं की ओर बढ़ गया है। देश के लोगों की आजीविका पर संकट आ चुका है मध्यम वर्गीय परिवार जैसे तैसे अपना पेट पाल रहे हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से एक ऐसी खबर आई है जो भारतवासियों को विचलित करने वाली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के भारतीय वेरेंट को निगरानी में रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट को वैरीअंट ऑफ कंसर्न माना है।

डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 तकनीकी दल से जुड़ीं डॉ. मारिया वैन केरखोव ने सोमवार को कहा कि सबसे पहले भारत में सामने आए वायरस के स्वरूप बी.1.617 को पहले डब्ल्यूएचओ द्वारा ‘निगरानी स्वरूप’ की श्रेणी में रखा गया था। उन्होंने कहा कि वायरस के इस स्वरूप को लेकर डब्ल्यूएचओ के विभिन्न दलों के बीच भी चर्चा जारी है और उनकी नजर इस बात पर भी है कि हमारे पास इसकी संक्रमण के बारे में क्या क्या जानकारियां हैं और भारत व अन्य देशों में इस वायरस के प्रसार के बारे में क्या क्या अध्ययन हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here