घर की दीवारें बहुत कुछ बोलती हैं जानिये इन रंगों का महत्त्व और आपके मूड पर कैसे पड़ता है रंगों का असर?

0
614

दीवारों पर रंगों का चुनाव हमारे मूड को काफी प्रभावित करता है। ऐसे में जब भी अपने घर की दीवारों के लिए कलर चुनें तो अच्‍छी तरह सोच विचार के बाद ही इनका चुनाव करें। आमतौर पर यह देखा जाता है कि जब घर की दीवारों को कलर करने की बात आती है तो हम या तो उन रंगों को चूज करते हैं जो इन दिनों ट्रेंड में है, नहीं तो अपनी पसंद के रंगों को हम दीवारों के लिए चुन लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बिना सोचे विचारे चुना गया यह कलर आपके मूड को प्रभावित कर सकता है।

जी हां, कलर थेरेपी विशेषज्ञ यह मानते हैं कि रंगों का हमारे मूड, व्‍यवहार और स्‍ट्रेस लेवल पर बहुत गहरा असर पड़ता है। कुछ रंग होते हैं जिन्‍हें देखकर स्‍ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। तो कई रंग हैं जो आपको थकान, स्‍ट्रेस, तनाव, डर आदि से दूर रखते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि दीवारों के लिए कलर सेलेक्‍ट करने से पहले थोड़ा रिसर्च करें और जरूरत को समझते हुए ही रंगों का चुनाव करें।

RED कलर का प्रयोग

कलर थेरेपिस्‍ट यह मानते हैं कि लाल रंग का संबंध एनर्जी से है। यह कमरे की एनर्जी को हाई रखता है। लाल रंग आपके उत्साह को बढ़ाने में मदद करता है इसलिए घर के लिविंग रूम, डाइनिंग रूम या उन कमरों को लाल रंग से पेंट करना बेहतर माना जाता है जहां परिवार के सभी सदस्य साथ बैठते हैं। कभी भी बेड रूम के लिए लाल रंग का प्रयोग ना करें, वरना यह आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है।

YELLOW कलर का प्रयोग

सनशाइन का प्रतीक पीला रंग, खुशियों और गर्मजोशी का प्रतीक है। यह आपके मूड को ख़ुशगवार बनाता है। हालांकि यह आपके भीतर एग्रेशन भी भर सकता है। ऐसे में इसे किचन या घर के कॉनर्र एरिया के लिए ही प्रयोग करें। यह पाया गया है कि बच्‍चों को अगर पीले रंग के कमरे में रखा जाए तो वे अधिक रोते हैं। इसलिए इसे हमेशा मिक्‍स कलर की तरह ही प्रयोग करना चाहिए।

BLUE कलर का प्रयोग

यह रंग हमारे दिमाग़ को रिलैक्‍स करता है। यह रंग शांति का अनुभव भी कराता है इसलिए बेडरूम और बाथरूम की दीवारों के‍ लिए ये रंग बेस्‍ट है। नीले रंग का फ़ायदा पाने के लिए आपको इसके सॉफ़्ट शेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। गहरे शेड्स नकारात्मक एनर्जी का प्रतीक है जो घर में अवसाद का माहौल  बना सकता है।

GREEN कलर का प्रयोग

यह रंग आपके दिमाग़ को शांति देता है और क्रिएटिविटी को बढ़ाता है। आप घर के जिस कमरे में शांति चाहते हैं वहां हल्‍का या ब्राइट हरा रंग का प्रयोग कर सकते हैं। किचन और लिविंग रूम के लिए यह बेस्‍ट ऑप्‍शन है। लेकिन याद रखें कि घर में कभी भी ऑलिव ग्रीन और म्‍यूटेड टोन शेड का प्रयोग ना करें। ये घर में डिप्रेशन ला सकता है।

PURPLE कलर का प्रयोग

नीले और लाल का कॉम्‍बीनेशन कलर पर्पल, हैप्पिनेस का प्रतीक है। इसका डार्क शेड लक्‍जरी का प्रतीक है जो आपको रॉयल फील देगा। जबकि इसका लाइटर शेड शांति का प्रतीक है।

WHITE कलर का प्रयोग

सुनने में ये रंग थोड़ा बोरिंग सा लगता है लेकिन बता दें कि वाइट कलर घर में रिलैक्‍स और रिफ्रेशिंग वाइब्‍स लाता है। यह आपके घर को ज्‍यादा हवादार और बड़ा भी दिखाता है। ऐसे में अगर आपका छोटा घर है तो आप सफेद रंग का प्रयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here