जिस चयनकर्ता ने धोनी को पहली बार बनाया था कप्तान, अब उन्होंने धोनी की वापसी पर दिया बड़ा बयान

0
394

2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही भारतीय टीम के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी मैदान से दूर हैं। उनके फैंस उन्हें क्रिकेट पिच पर वापसी करते देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं। धोनी का सन्यास हमेशा क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बना रहता है। धोनी के सन्यास पर कई पूर्व खिलाड़ी और चयनकर्ता अपनी राय दे चुके हैं। अब धोनी की वापसी पर टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता वेंकटपति राजू ने बड़ा बयान दिया है।

साल 2007 में पहली बार धोनी को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त करने वाले वेंकटपति राजू ने कहा है कि अब धोनी के लिए भारतीय टीम में वापसी करना काफी मुश्किल होने वाला है। धोनी पिछले 15 साल से एक मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं और उनके प्रशंसक बहुत ही बड़ी तादाद मे हैं, लेकिन किसी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए लंबे ब्रेक के बाद वापसी करना बहुत ही मुश्किल होता है। राजू ने कहा कि अगर धोनी को टीम इंडिया में वापसी करनी है और अगर आईपीएल का आयोजन होता है, तो उन्हें बहुत ही शानदार प्रदर्शन करना होगा। गौरतलब है कि राजू से पहले सुनील गावस्कर और वीरेंदर सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मान चुके हैं कि अब धोनी का वापसी करना काफी मुश्किल होने वाला है।

Image Source: Tweeted by @msdhoni

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here