असम में कांग्रेस पर जमकर गरजे अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री के संबोधन की मुख्य बाते

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर है, जहां उन्होंने आज असम में कई योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसके साथ ही अमित शाह ने अपने बयान में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यो की भी चर्चा की है।

0
614
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर है, जहां उन्होंने आज असम में कई योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। अमित शाह ने अपने भाषण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सभी वादों का भी जिक्र किया है। खबरों के अनुसार अमित शाह ने अपने संबोधन में सबसे पहले कहा, “कुछ समय पहले तक यहां के सभी राज्यों के युवाओं के हाथो में हथियार (बन्दूक) पकड़ा दी जाती थी, लेकिन अब का युवा बदल रहा है। वह विश्वभर के युवाओं के साथ मिलकर अपने नए स्टार्टअप के लिए स्पर्धा कर रहा है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बात करते हुए कहा,” पहले के समय में 5 साल में कभी कभार कोई प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर में आता था। लेकिन पीएम मोदी 6 साल के अंदर स्वयं 30 बार पूर्वोत्तर के दौरा किया है और हर बार तौफा लेकर आये हैं। वही अमित शाह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत तभी विश्वभर में महानता हासिल कर सकता है, जब उसके सभी राज्यों में भाषा और संस्कृति को मजबूत किया जाएगा और बीजेपी इसका जोरों शोरों से प्रयास कर रही है। भारत की संस्कृति और कलाएं असमिया संस्कृति और कलाओं के बिना अधूरी हैं।”

हम आपको बता दें अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, ” कांग्रेस ने आज तक आचार्य शंकरदेव के जन्मस्थान के लिए कुछ भी नहीं किया है, जिनके योगदान से असम के इतिहास, नाटक, लेखन और कला को मान्यता मिली है, लेकिन हमारी बीजेपी पार्टी भाषा और कला को प्रोत्साहित करने में यकीन रखती है।” बता दे अमित शाह ने अपने बयान में यह भी कहा कि असम में लगभग 15 लाख अस्थाई और 5-10 लाख स्थायी आबादी के लिए आधुनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here