देश के सबसे पढ़े लिखे राज्य ‘केरल’ में लिया जाता है सबसे ज्यादा दहेज, कुरीति के खिलाफ राज्यपाल ने शुरू किया अनशन

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज अनशन शुरू कर दिया है। उनका असल मकसद दहेज देने और लेने के खिलाफ समाज में जागरुकता फैलाना, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर रोक लगाना और केरल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है।

0
502
चित्र साभार: ट्विटर @KeralaGovernor

क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे शिक्षित राज्य किसे कहा जाता है? जी हां, केरल भारत का सबसे शिक्षित राज्य कहलाने वाला प्रदेश है। लेकिन क्या फायदा ऐसी शिक्षा का जहां पर सामाजिक कुरीतियां आज भी प्रचलन में हों। ऐसी ही एक कुरीति दहेज प्रथा को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज अनशन शुरू कर दिया है। उनका असल मकसद दहेज देने और लेने के खिलाफ समाज में जागरुकता फैलाना, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर रोक लगाना और केरल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है। यह आंदोलन आज गांधी भवन थाइकॉड तिरुअनंतपुरम में किया जा रहा है। दैनिक में छपी रिपोर्ट के अनुसार “गांधीवादी संगठनों की ओर से मिले आमंत्रण पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया।” पिछले महीने ही राज्यपाल ने महिलाओं से ‘दहेज को न कहने’ की भावनात्मक अपील की थी।

राज्यपाल ने इस मामले पर कहा, ‘दहेज का लेन-देन अपराध है जिसके लिए पांच साल तक की सजा है। इससे भी ज्यादा उन महिलाओं के प्रति गंभीर तौर पर अपमानजनक है जिन्होंने केरल के विकास में योगदान दिया है।’ उन्होंने राज्य के युवावर्ग से आगे आकर दहेज वाली शादी से इनकार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम दहेज नहीं चाहते लेकिन इसे खत्म करने के लिए जागरुकता लाने और लैंगिक समानता व सामाजिक न्याय लाने में लंबा समय लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here