पूर्व वित्तमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज, 7 साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा, “मैं भी आपको यही कहना चाहता हूँ”

भारत के पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी को उनका ही 7 साल पुराना ट्वीट याद दिलाया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी तत्कालीन वित्तमंत्री को अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

0
412

भाजपा सरकार के सामने वैसे ही कम मुसीबतें नहीं थी। लेकिन अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर आने के बाद विपक्ष और देश के कई अन्य लोग भी सरकार पर पूरी तरह से टूट पड़े हैं। विपक्षियों को एक अच्छा मौका मिल गया है, मोदी सरकार को घेरने का और मोदी सरकार से जवाब तलब करने का। इसी श्रृंखला में भारत के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है और प्रधानमंत्री मोदी को उन्हीं का एक ट्वीट याद दिलाया है।

साल 2013 में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले अपने ट्वीट में लिखा था, “भारत की अर्थव्यवस्था मुश्किल में है। युवाओं को नौकरी चाहिए। अर्थव्यवस्था ठीक करने में ज्यादा समय दें, न कि राजनीति करें। चिदंबरम जी, प्लीज नौकरी देने में फोकस करिए!”

तब पी. चिदंबरम देश के वित्तमंत्री थे और अब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। इसके अलावा पी. चिदंबरम ने बुधवार को ट्वीट कर पीएम केअर्स फंड पर भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने लिखा कि PM CARES FUND के ऑडिटर्स ने पुष्टि की है कि 26 से 31 मार्च, 2020 के बीच केवल 5 दिनों में फंड को 3076 करोड़ रुपये मिले।

इससे पहले भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ‘दैवीय घटना’ (ACT OF GOD) वाले बयान को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा था। उन्होंने सवाल किया था कि क्या वित्तमंत्री ‘ईश्वर की दूत के तौर पर’ इसका जवाब देंगी कि कोरोना वायरस महामारी से पहले अर्थव्यस्था के ‘कुप्रबंधन’ की कैसे व्याख्या की जाए। उन्होंने सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मानव निर्मित त्रासदी के लिए भगवान को दोष देना ठीक नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here