भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले, ” लोगों ने टाटा बाय बाय कहने का बना लिया है मन!”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज पश्चिम बंगाल में रोड शो किया और उसके बाद रैली को संबोधित भी किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी को टाटा बाय बाय कहने का अब पश्चिम बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को जय श्रीराम के नारे से इतनी चिढ़ क्यों है?

0
329
चित्र साभार: ट्विटर@BJP4India

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर और राजनीति तेज हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में एक रोड शो किया तथा रैली को संबोधित भी किया। इस रैली में भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी के खिलाफ कई प्रमुख बातें कही तथा उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। जगत प्रकाश नड्डा के रोड शो में लगभग 1 किलोमीटर तक केवल भारतीय जनता पार्टी के समर्थक नजर आ रहे थे। पश्चिम बंगाल के मालदा से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,”पश्चिम बंगाल में आज महिलाओं के साथ सबसे ज्यादाअत्याचार हो रहा है। रेप के के सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में ही नजर आते हैं।घरेलू हिंसा सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में होती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक महिला है और उसके बावजूद भी प्रदेश की महिलाओं की इज्जत ना हो तो फिर परिवर्तन की आवश्यकता है। “

रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हमें समझ नहीं आता कि ममता बनर्जी जय श्रीराम के नारे को सुनकर क्यों चिढ़ जाती हैं? क्या भारतीय संस्कृति से जुड़ना गलत है? ममता बनर्जी ने किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से दूर रख कर जो किया वह अन्याय था। उन्होंने अपने अहम के संतोष के लिए केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू नहीं होने दिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जिस रोड शो के द्वारा पश्चिम बंगाल में अपने प्रभुत्व को दिखाया उस रोड शो में उनके समर्थकों ने जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत जय श्री राम के उद्घोष से किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here