क्या आपने कभी ऐसे शख्स के बारे में सुना है, महज 2 साल की उम्र में 4 फीट थी जिसकी लंबाई

आज इस लेख में हम आपको उस व्यक्ति के बारे में बताना चाहते हैं जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। यह एक ऐसा व्यक्ति था जिसकी मौत महज 22 वर्ष की उम्र में हुई लेकिन यह दुनिया का सबसे लंबा इंसान रहा।

0
585

आज के दौर में हर व्यक्ति कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनाना चाहता है। विश्व में सबसे छोटे से लेकर विश्व का सबसे लंबा व्यक्ति होने का रिकॉर्ड भी किसी न किसी के नाम है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे शख्स के बारे में जो जब महज 2 साल का था तब उसकी लंबाई 4 फीट थी। आपको बता दें दुनिया के सबसे लंबे आदमी का विश्व रिकॉर्ड लगातार बदलता रहता है लेकिन इससे जुड़ा एक ऐसा भी विश्व रिकॉर्ड था जो 80 साल से आज भी बरकरार है। 1940 से लेकर आज तक उस रिकॉर्ड को तोड़ने वाला व्यक्ति पैदा नहीं हुआ। ये रिकॉर्ड है इतिहास के सबसे लंबे आदमी के तौर पर विख्यात रॉबर्ट वॉड्लो (Robert Wadlow) का। वह दुनिया के अब तक के सबसे लंबे व्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी लंबाई आठ फीट 11.1 इंच थी। इतना लंबा व्यक्ति उनके बाद आज तक धरती पर पैदा नहीं हुआ है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम आज भी दर्ज है।

आपको बता दें कि रॉबर्ट (Robert Wadlow) अमेरिका के एल्टन (इलीनोइस) शहर के रहने वाले थे। 22 फरवरी 1918 को जन्मे रॉबर्ट के माता-पिता तो सामान्य ऊंचाई वाले थे, लेकिन उनकी ऊंचाई जन्म के कुछ महीने बाद से ही बेतहाशा बढ़ने लगी थी। महज छह महीने में ही उनकी लंबाई तीन फीट के करीब हो गई थी जबकि उनके जितनी ऊंचाई पाने में सामान्य बच्चों को कम से कम दो साल का वक्त लगता है। अमर उजाला की रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉबर्ट जब 1 साल के थे तो उनकी लंबाई 3 फीट 6 इंच की 2 साल के होते होते हुए 4 फीट 6 इंच के हो गए। पांच साल की उम्र में वो पांच फीट छह इंच से ज्यादा और 12 साल की उम्र में वो सात फीट लंबे थे। इस तरह से रॉबर्ट दुनिया के सबसे लंबे लड़के थे। साल 1936 में महज 18 साल की उम्र में रॉबर्ट ने दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस समय उनकी ऊंचाई आठ फीट चार इंच थी। वैसे सामान्य रूप से लोग सात, आठ, नौ, दस, ग्यारह, बारह नंबर के जूते पहनते हैं लेकिन एक जूते बनाने वाली कंपनी ने रॉबर्ट के लिए खास जूते बनाए थे, जिसका साइज 37AA था।

उनकी पीयूषिका-ग्रंथि का बढ़ना था। हालांकि ज्यादा लंबाई रॉबर्ट के लिए घातक सिद्ध हुई, क्योंकि उनके पैर और एड़ियों में कमजोरी आ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। उनकी बढ़ती हुई लंबाई उनके जीवन के लिए नुकसानदायक साबित होने लगी। उन्हें चलने के लिए सहारा लेना पड़ता था। इन समस्याओं का सामना करते हुए 15 जुलाई 1940 को रॉबर्ट (Robert Wadlow) ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here