मोहनदास करमचंद गांधी को मिलेगा अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, संसद में प्रस्ताव हुआ पास

भारत के राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल सकता है। शुक्रवार को एक प्रभावशाली सांसद ने इस मामले को लेकर संसद में आवाज उठाई।

0
729

भारत के राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मोहनदास करमचंद गांधी यानि महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान मिल सकता है। अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने महात्मा गांधी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित करने संबंधी एक प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार को फिर पेश किया। कांग्रेशनल गोल्ड मेडल अमेरिका में सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन बी मेलोनी ने प्रतिनिधिसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ‘विरोध प्रदर्शित करने के महात्मा गांधी के अहिंसक एवं ऐतिहासिक सत्याग्रह अभियान ने राष्ट्र और विश्व को प्रेरित किया। उनका उदाहरण हमें प्रोत्साहित करता है कि हम स्वयं को दूसरों की सेवा में समर्पित करें।’ आपको बता दें कि यह सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स को मिल चुका है।

मेलोनी ने कहा, ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नस्ली समानता के लिए अभियान हो या फिर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लड़ाई, दुनियाभर के अभियानों ने उनसे (गांधी से) प्रेरणा ली है। एक लोक सेवक होने के नाते मैं उनके साहस और उनके आदर्श से प्रतिदिन प्रेरित होती हूं। आइए हम गांधी के इस निर्देश का पालन करें कि जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, सबसे पहले वह परिवर्तन आप स्वयं में लाएं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here